होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर के नेवटा और कानोता बांध बनेंगे ईको एडवेंचर टूरिज्म साइट, 28 जिलों में खुलेंगे विवेकानन्द यूथ हॉस्टल

03:33 PM Jul 26, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले गहलोत सरकार से बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रदेश के 8 राजकीय आईटीआई में 24 नवीन पदों का सृजन किया है। वहीं प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जयपुर के नेवटा और कानोता बांध को अब ईको एडवेंचर टूरिज्म साइट के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश के 28 जिलों में विवेकानन्द यूथ हॉस्टल खुलेंगे। सीएम गहलोत ने बुधवार को विकास कार्यों के लिए मंजूरी दे दी है।

8 आईटीआई में 24 नवीन पदों का सृजन दी मंजूरी…

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 8 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 24 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें, दौसा के महवा, जोधपुर के तिवरी, नागौर के मौलासर, धौलपुर के सरमथुरा, राजसमंद के देवगढ़, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी, झालावाड़ के मनोहरथाना एवं जालोर के आहोर आईटीआई में 3-3 नवीन पदों का सृजन होगा। नव सृजित होने वाले 24 पदों में अधीक्षक-1 के एक-एक पद एवं व्यवसाय अनुदेशक-1 के 2-2 पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में बजट में घोषणा की गई थी।

नेवटा और कानोता बांध बनेगा ईको एडवेंचर टूरिज्म साइट...

सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जयपुर के नेवटा और कानोता बांध को अब ईको एडवेंचर टूरिज्म साइट के रूप में विकसित करने की मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार इनमें विकास कार्यों पर 6.24 करोड़ रुपए व्यय करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

जयपुर स्थित कानोता बांध पर लगभग 2.48 करोड़ रुपए की लागत से बर्ड वॉचिंग प्लेटफार्म, छतरी का निर्माण, 600 मीटर लम्बी पैरापेट दीवार सहित विभिन्न प्रकार के निर्माण किए जाएंगे।  नेवटा बांध पर लगभग 3.75 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे। यहां प्रवेश द्वार से बांध की तरफ जाने वाला मार्ग भी बनाया जाएगा। बता दें कि सीएम गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

प्रदेश के 28 जिलों में खुलेंगे विवेकानन्द यूथ हॉस्टल...

मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब जिला मुख्यालयों में आवास की सुविधा देने की भी मंजूरी दी है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 28 जिलों में विवेकानंद यूथ हॉस्टल खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हॉस्टल निर्माण के लिए 78.18 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। विवेकानंद यूथ हॉस्टल के निर्माण पूर्ण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए 84 लाख रुपए का प्रावधान भी किया गया है। इन हॉस्टल में 50-50 आवासीय क्षमता होगी। गौरतलब है कि जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर एवं कोटा में भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा युवा आवास पूर्व से ही संचालित हैं। अतः शेष 28 जिलों में हॉस्टल शुरू होने से सभी जिलों के युवाओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Next Article