For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Chhath Puja 2023: कब है छठ पूजा!, जानें 4 दिन के इस पर्व को किस दिन क्या पड़ेगा

Chhath Puja 2023: हिंदू धर्म में छठ पूजा का बड़ा महत्व है यह फेस्टिवल 4 दिन तक चलता है। जानिए इन चार दिनों में क्या-क्या किया जाता है और इसका क्या महत्व है।
02:20 PM Nov 14, 2023 IST | BHUP SINGH
chhath puja 2023  कब है छठ पूजा   जानें 4 दिन के इस पर्व को किस दिन क्या पड़ेगा

Chhath Puja 2023: हिंदू धर्म में छठ पूजा का बड़ा महत्व है। यह 4 चार दिन चलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ पूजा का पर्व हर साल कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए रखा जाता है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक है। दरअसल, 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए यह व्रत रखा जाता है। छठ पूजा का व्रत रखने वाले लोग 24 घंटे तक पानी भी ग्रहण नहीं करते हैं। यह पर्व चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक चलता है, लेकिन व्रत षष्टी या छठ को ही रखा जाता है। आइए जानते हैं इस पर्व का महत्व…

Advertisement

19 नंवबर को है छठ

आपको बता दें इस साल छठ 19 नवंबर को मनाई जाएगी। षष्टी तिथि की शुरुआत 18 नवंबर के दिन यानी शनिवार को सुबह 09 बजकर 18 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 19 नवंबर यानी रविवार को सुबह 07 बजकर 23 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार छठ पूजा 19 नवंबर को है।

यह खबर भी पढृें:-Govardhan Puja 2023 : गोवर्धन पूजा कब? जानें-शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

कब है नहाय-खाय 2023?

छठ पूजा का पर्व 4 दिन तक चलता है। इसका पहला दिन नहाय-खाय होता है। इस साल नहाय खाय 17 नवंबर को है। इस दिन सूर्योदय 06 बजकर 45 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम 05 बजकर 27 मिनट पर होगा।

कब पड़ेगा खरना 2023?

खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। इस खरना 18 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।

छठ पूजा में अर्घ्य का समय क्या है?

छठ पूजा का तीसरे दिन सध्ंया अर्घ्य का होता है। इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाती है। इस दिन व्रती घाट पर आते हैं और डूब्ते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस साल छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 19 नवंबर को दिया जाएगा। 19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।

यह खबर भी पढृें:-Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छठ पूजा पर सूर्योदय के समय अर्घ्य देने का समय

चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन उगते सूर्य का अर्घ्य दिया जाता है और व्रत का पारण होता है। इस साल 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय 06 बजकर 47 मिनट पर होगा।

छठ पूजा कैलेंडर 2023

छठ पूजा का पहला दिन-नहाय-खाय-17 नवंबर, दिन शुक्रवार
छठ पूजा का दूसरा दिन-खरना (लोहंडा)-18 नवंबर, दिन शनिवार
छठ पूजा का तीसरा दिन-छठ पूजा, संध्या अर्घ्य-19 नवंबर, दिन रविवार
छठ पूजा का चौथा दिन-उगते सूर्य को अर्घ्य, पारण 20 नवंबर, दिन सोमवार

.