For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Chandrayaan 3 : 'चांद छुपा बादल में...'बॉलीवुड से गहरा है चांद का नाता, ये गाने हैं सदाबहार

03:11 PM Aug 23, 2023 IST | Mukesh Kumar
chandrayaan 3    चांद छुपा बादल में    बॉलीवुड से गहरा है चांद का नाता  ये गाने हैं सदाबहार

Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 बुधवार को यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग होने वाला है। चांद पर चंद्रयान-3 का सॉफ्ट लैंड होना देश के लिए ऐतिहासिक पल होने वाला हैं। इस मौके का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है, वैसे जब बात चांद की हो रही है तो बॉलीवुड का भी चांद से पुराना नाता रहा है। क्योंकि हर स्टार को कभी ना कभी अपने महबूब का चेहरा चांद में दिखा है, तो कभी अपने महबूब की खूबसूरती के आगे चांद को फीका पाया है। चांद से जुड़ कई गाने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बने हैं, जिनमें चांद की खूबसूरती का जिक्र होता है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:- 70 के दशक में आई ‘शोले’ ने मचाया था गदर, आज बड़े पर्दे पर आती तो छू नहीं पाता कोई कमाई

ये चांद सा रोशन चेहरा
बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे, दोनों का रोमांस और केमिस्ट्री पर्दे पर हमेशा आग लगाती थी, फिल्म 'कश्मीर की कली' का यह गाना उस जमाने में बहुत मशहूर हुआ था।

चांद सिफारिश जो करता हमारी
26 मई 2006 को रिलीज हुई आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी, इसके अलावा इस मूवी का एक गाना फैंस के दिलों में उतर गया था। उस गाने का नाम था 'चांद सिफारश'। इसमें दोनों स्टार्स का रोमांस देखने लायक था।

यूं शबनामी
राकस्टार रणबीर कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'सांवरिया' का गाना यूं शबनामी को फैंस ने खूब पसंद किया। इसे सिंगर पार्थिव गोहिल ने गाया था।

खोया खोया चांद
देव आनंद अपने जमाने के सुपरस्टार थे, उन्हें किसी एक्ट्रेस के लिए गाते देखना फैंस का दिल खुश कर देता था। खोया खोया चांद गाना उनके हिट रोमांटिक सॉन्ग्स में से एक है।

चांद छुपा बादल में
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' फैंस की पसंदीदा मूवी रही है, इस मूवी का गाना चांद छुपा बादल में हर फैंस की पहली पसंद रहा है। गाने में दोनों स्टार्स की काम देखने लायक है।

चांद तारे तोड़ लाऊं
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'येस बॉस' में चांद तारे तोड़ लाऊं गाना गा रहे थे, क्योंकि सभी ख्वाब उनसे मिलत जुतते ही तो है।

गली में आज चांद निकला
नागार्जुन और पूजा भट्‌ट की फिल्म 'जख्म' का गाना गली में आज चांद निकला हर आशिक के दिल के दर्द को बयां करता है।

.