होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Ceasefire Violation : पाकिस्तान ने जम्मू में BSF के गश्ती दल पर की गोलीबारी

01:39 PM Sep 06, 2022 IST | Jyoti sharma

Ceasefire Violation: पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार सुबह संघर्षविराम का उल्लंघन कर सीमा पार से BSF जवानों पर फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में बीएसएफ जवानों ने इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया।

BSF के उप महानिरीक्षक एस पी एस संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स ने cease Fire का उल्लंघन किया। जिसका हमारे सैनिकों ने करारा जवाब भी दिया। बीएसएफ जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी कहा कि भारतीय पक्ष की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान फरवरी 2020 में जम्मू और कश्मीर में सीमाओं पर नए सिरे से संघर्ष विराम (Ceasefire) के लिए सहमत हुए। कुछ उल्लंघनों को छोड़कर, यह समझौता सीमावर्ती निवासियों और किसानों की राहत के लिए है, जिन्होंने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर खेती की गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया है।

संघर्ष विराम समझौता

गौरतलब है कि यह संघर्ष विराम फरवरी 2021 से चला आ रहा है। इससे पहले भी कई बार पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस संघर्ष विराम का उल्लंघन (Ceasefire Violation) किया। 2020 में जब दुनिया COVID-19 से जूझ रही थी तब भी एलओसी पर पाकिस्तान से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। हालात यहां तक पहुंच गए थे कि सीमा पर बसे ग्रामीणों की जान पर बन आई थी। यहां बसे कई लोगों के घरों की दीवारों पर गोलीबारी के निशान आज भी मौजूद हैं।

भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2003 में अंतिम युद्धविराम के बाद से नियंत्रण रेखा पर नुकसान के मामले में 2020 सबसे खराब वर्ष साबित हुआ। पाकिस्तान के बार-बार सीज फायर का उलंल्घन करने पर हमें उन्हें जवाब देना पड़ा। पाकिस्तान ने करीब एक हजार से अधिक बार युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिससे दोनों सीमा पर बसे ग्रामीणों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें- 14 दिन पहले पकड़ा गया लश्कर का आतंकी, गोलीबारी में हुआ घायल, अब हार्ट अटैक से मौत

Next Article