होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

10th CBSE Result: सीबीएसई 10वीं का परिणाम जारी, इस बार टॉपर्स का ऐलान नहीं

03:58 PM May 12, 2023 IST | Sanjay Raiswal

नई दिल्ली। सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजों के बाद 10वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम का ऐलान हो चुका है। इसके बाद से सबकी निगाहें 10वीं के नतीजों की घोषणा पर थी। सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा में पास हुए सभी स्‍टूडेंट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

10वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन रहा अच्छा…

12वीं की तरह 10वीं के परीक्षा परिणामों में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। सीबीएसई 10वीं में 94.25 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लड़के 92.27 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

10वीं में जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम सबसे अच्छा…

सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणामों में जवाहर नवोदय विद्यालय के स्‍टूडेंट्स ने बाजी मारी है।
दिल्ली सरकार से सहायता प्राप्त स्कूल का पास प्रतिशत: 78.41%
जवाहर नवोदय विद्यालय: 100%
केंद्रीय विद्यालय: 98.71%
इंडिपेंडेंट स्कूल: 95.53%
दिल्ली सरकार के स्कूलों का पास प्रतिशत: 85.89%

सीबीएसई ने जारी नहीं की मेरिट लिस्ट…

सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की है। स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी है।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में भी त्रिवेन्द्रम रीजन 99.91 फीसदी रिजल्ट के साथ टॉप पर है। यहां सबसे ज्यादा बच्चे पास हुए हैं। इसके बाद बेंगलुरु है।

सीबीएसई 10वीं के परिणामों में टॉप 10 शहरों की सूची देखें।

1. त्रिवेन्द्रम रीजन- 99.91 फीसदी।
2. बेंगलुरु – 99.18 फीसदी।
3. चेन्नई – 99.14 फीसदी।
4. अजमेर – 97.27 फीसदी।
5. पुणे – 96.92 फीसदी।
6. पटना – 94.57 फीसदी।
7. चंडीगढ़ – 93.84 फीसदी।
8. भुवनेश्वर – 93.64 फीसदी।
9. प्रयागराज – 92.55 फीसदी।
10. नोएडा – 92.50 फीसदी।

ऐसे देखें परिणाम 

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट देखा जा सकता है। छात्रों को परिणाम देखने के लिए जरूरी जानकारी जैसे- रोल न. और बर्थ डेट डालनी होगी। इसी के बाद रिजल्ट सामने आएगा। इसके अलावा छात्र सीधे results.cbse.nic.in वेबसाइट पर जाकर भी परिणाम देख सकते हैं।

Next Article