होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ये क्या! चूहे से डर गई यह बिल्ली, दौड़ा-दौड़ाकर घर से बाहर भगाया

04:53 PM Mar 18, 2023 IST | Sanjay Raiswal

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक फनी वीडियो सामने आते रहते है। उनमें कुछ ऐसे वीडियो होते है, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। सोशल मीडिया पर अब बिल्ली और चूहे का मजेादार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

आमतौर पर बिल्लियों को चूहों का दुश्मन माना जाता है। घर के अंदर हो या बाहर किसी चूहे को देखते ही शिकार के लिए बिल्ली उन पर झपट पड़ती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चूहे ने बिल्ली की नाक में दम कर दिया है। जी हां, चूहे को देख बिल्ली डरकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागती नजर आ रही है।

बिल्ली के पीछे पड़ा चूहा…

सोशल मीडिया पर इन दिनों चूहे और बिल्ली का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक बिल्ली घर के अंदर चूहे को देख डर जाती है। चूहे से जान बचाने के लिए बिल्ली पूरे घर में इधर-उधर भाग रही है। बिल्ली को चूहे से डरता देख यूजर्स हैरान रह गए है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को @shahshowkat07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है।

(यह खबर भी पढ़े :- सब्जी वाले ऐसे करते है स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़! कहीं आपके साथ तो नहीं हो रहा ऐसा…देखें वीडियो)

Next Article