होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

UP में छात्रा का दुपट्टा खींचा, मौत…अब पुलिस ने मनचलों को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भागने के चक्कर में गोली मोर दी। रविवार को ने इस मामले में तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था।
04:30 PM Sep 17, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Ambedkar Nagar Encounter: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भागने के चक्कर में गोली मोर दी। रविवार को ने इस मामले में तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। तभी शाहवाज-फैसल पुलिस की राइफल छीनकर भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने उल्टा पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।

तीनों सिपाही से राइफल छीनकर भाग गए

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोपहर 12 बजे पुलिस तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में एक जगह किसी काम से गाड़ी रोकी गई। इसी दौरान मौका देखकर शाहवाज और फैसल ने एक सिपाही की राइफल छीन ली और भागने लगे।

दोनों के पैर में गोली लगी

उनके साथ आरोपी अरवाज़ भी था, लेकिन पुलिस के डर से वह रुक गया। शाहवाज और फैसल नहीं रुके। वे दोनों आगे जाकर छिप गये। फिर पुलिसवालों ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों के पैर में गोली लग गयी।

छात्रा को थप्पड़ मारा और दुपट्टा खींच

12वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा गुरुवार को स्कूल गई थी, लेकिन घर लौटते समय तीन युवकों की छेड़खानी के कारण उसकी जान चली गई। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उससे छेड़छाड़ करने लगे। लड़का ने विरोध किया तो युवक ने उसे थप्पड़ मारा और दुपट्टा खींच लिया।

इससे बच्ची लड़खड़ा कर सड़क पर गिर गयी। तभी पीछे से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे प्रीति के जबड़े और सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Next Article