होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर में बिजनेसमैन पिता ने अपने ही बेटे को किया अपहरण, थाने के अंदर से लेकर हुआ फरार

11:32 AM Sep 16, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे का अपहरण कर लिया। मां को जब घटना के बारे में पता चला तो उसने पति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। दोनों पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों अलग रह रहे है। 13 सितंबर को दोनों काउंसलिंग के लिए जयपुर के महिला थाने आए थे।

महिला अपने बेटे को साथ लेकर आई थी। महिला जब अंदर चली गई तो बच्चा बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पति थाने के अंदर पहुंचा और नजर बचाकर अपने बेटे को गोद में उठा कर ले गया। पीड़ित मां ने मानसरोवर थाने में अपने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पिता को पकड़ने बड़ौदा पहुंची, लेकिन वह अभी भी फरार है।

3 साल पहले हुई थी महिला की शादी

एएसआई रोहिताश ने बताया कि मानसरोवर निवासी अंकिता नारवानी (29) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि करीब तीन साल पहले 29 जून 2020 को उसकी शादी गुजरात के बड़ौदा निवासी बिजनेसमैन अजय तोलानी से हुई थी। उसका पति अजय तोलानी फर्नीचर का काम करते हैं।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय तक सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन 6 महीने बाद ही सुसरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। ससुराल वालों के टॉर्चर से परेशान होकर महिला अपने पीहर आ गई। पीहर में भी उसके ससुरालवाले उसको मारने की धमकियां दे रहे है। जयपुर में अपनी बहन के घर रहने आने पर भी ससुरालवाले धमकियां देकर परेशान करने लगे।

पुलिस ने काउंसलिंग के लिए बुलाया था थाने…

ससुरालवालों की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाना (साउथ) में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई थी। 13 सितंबर को पुलिस ने काउंसलिंग के लिए दोनों को महिला थाने बुलाया गया था। पुलिस ने महिला को अपने बेटे को भी साथ लाने की कहा था। महिला ने बच्चे को थाने में ही खेलने के लिए छोड़ दिया। करीब एक घंटे काउंसलिंग के बाद महिला ने अपने बच्चे को ढूंढा तो उसके अपहरण का पता चला। पुलिस ने बताया कि महिला का पति और उसके दो रिश्तेदार क्रेटा कार लेकर बड़ौदा से जयपुर आए थे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि थाने के अंदर खेल रहे बच्चे को उसके पिता के साथ आए रिश्तेदार चॉकलेट के बहाने एक-दो बार पहले भी बाहर ले गए थे। इसलिए लगा ही नहीं की वह बच्चे को किडनैप कर ले जाएंगे।

13 सितंबर की रात तक महिला ने परिजनों के साथ अपने स्तर पर बच्चे को हर तरह ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। महिला ने अगले दिन 14 सितंबर को मानसरोवर थाने में बच्चे के किडनैप होने की शिकायत की। 2 साल के मासूम बच्चे को थाना परिसर से ले जाने को लेकर किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया। पुलिस को तुरंत ही पिता के एड्रेस पर बड़ौदा (गुजरात) रवाना कर दिया गया।

महिला बोली- पुलिस को बताया था ससुरालवाले उठा ले जाने की धमकियां देते हैं

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने थाने में पुलिसकर्मी को पहले ही बताया था कि ससुरालवाले मुझे और मेरे बेटे को मारने और उठा ले जाने की धमकियां देते हैं। उसके बाद भी महिला पुलिस कांस्टेबल ने मासूम बेटे को साथ लाने को कहा। वहीं इस मामले को लेकर एएसआई रोहिताश ने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम के साथ बड़ौदा पहुंचे है। जल्द तलाश कर बच्चे को ढूंढकर लाया जाएगा।

थानाधिकारी बोले- मां के साथ ही रहना चाहिए बच्चा…

मानसरोवर थानाधिकारी रण सिंह सोढ़ा का कहना है कि बच्चा अभी छोटा है। कानून के अनुसार उसे मां के साथ ही रहना चाहिए। उसके पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता बच्चे के मिलने और उसको पकड़ने के बाद ही चलेगा। बड़ोदा गई पुलिस टीम बच्चे को ढूंढने का पूरा प्रयास कर रही है। आरोपी बिजनेसमैन के घर की भी तलाशी ली, लेकिन वह वहां भी नहीं मिले।

Next Article