For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

2024 की पहली शाही शादी, दुनिया के सबसे अमीर सुल्तान अब्दुल मतीन ने की आम लड़की से शादी

Brunei Prince Abdul Mateen marriage : ब्रुनेई के राजा हसनल बोलकियाह के 32 साल के बेटे अब्दुल मतीन ब्रुनेई अपीन मंगेतर 29 साल की यांग मुलिया अनीशा से शादी कर ली है जो एक आम लड़की हैं।
09:15 AM Jan 12, 2024 IST | BHUP SINGH
2024 की पहली शाही शादी  दुनिया के सबसे अमीर सुल्तान अब्दुल मतीन ने की आम लड़की से शादी

Brunei Prince Abdul Mateen marriage : बंदर सेरी बेगावान। क्या कोई शाही परिवार या राजघराने का राजकुमार किसी आम लड़की से शादी कर सकता है? इसका जवाब थोड़ा मुश्किल है…। लेकिन इसे सच साबित कर दिखाया है दुनिया के सबसे अमीर सुल्तान हसनल बोलकियाह की 10वीं संतान ने। हसनल बोलकियाह 55 साल से ब्रुनेई राजा हैं। सुल्तान के 32 साल के बेटे अब्दुल मतीन ब्रुनेई में गुरुवार को अपनी मंगेतर 29 साल की यांग मुलिया अनीशा रोस्ना से शादी कर ली है। मुलिया अनीशा बेहद आम लड़की हैं। शादी समारोह राजधानी बंदर सेरी बेगवान में एक सोने की गुंबद वाली मस्जिद में की गई।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-नासा के इंसानों को चांद पर भेजने का कार्यक्रम, आर्टेमिस मिशन की लॉन्चिंग टली

2024 में पहली शाही शादी

ब्रुनेई के राजकुमार अब्दुल मतीन की शादी साल 2024 में होने वाली पहली शाही शादी है। उनकी शादी का समारोह 7 जनवरी से शुरू हुआ जो 10 दिनों का होगा। 16 जनवरी को यह समारोह खत्म होगा। इस्लामिक रीति रिवाज से गुरुवार को राजकुमार और उनकी मंगेतर सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद में निकाह किया। इसके बाद अन्य उत्सवों में शादी का रिसेप्शन, भोज, संगीत और 14 जनवरी को राजधानी के करीब एक परेड भी होगी। इसके अलावा उनकी शादी समारोह में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन भी शिरकत कर सकते हैं।

कौन हैं प्रिंस की पत्नी

अनीशा सुल्तान हसनल बोल्कियाह के सबसे करीबी सलाहकारों में से एक पेहिन दातो ईसा की पोती हैं। दोनों की साथ में के वल एक ही आधिकारिक फोटो सामने आई है, जिसमें प्रिंस अपनी मंगेतर को नए साल की बधाई दे रहे हैं। इसमें अनीशा के हाथ में एक बड़ी हीरे की अंगूठी देखी जा सकती है। अनीशा एक उद्यमी हैं, जिन्होंने एक फैशन ब्रांड शुरू किया। इसके अलावा वह अपनी एक दोस्त के साथ ऑथेंटिअरी नामक एक पर्यटन उद्यम की सह मालिक है।

यह खबर भी पढ़ें:-17 की उम्र में राजनीति, बुर्का बैन कर चर्चाओं में आए…जानें कौन हैं फ्रांस के पहले गे PM ग्रेबियल अटल

.