For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जीजा संग मिलकर साली करती थी गंदा काम! युवक को दी धमकी तो खुली पोल, पुलिस के सामने उगले राज

03:45 PM Nov 03, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जीजा संग मिलकर साली करती थी गंदा काम  युवक को दी धमकी तो खुली पोल  पुलिस के सामने उगले राज

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। सीकर के युवक को जीजा-साली ने रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। बहरोड़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा-साली को हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

बहरोड़ थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि सीकर जिले के गांव बल्लूपुर निवासी सुरेंद्र कुमार यादव (27) पुत्र मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सुरेंद्र यादव ने शिकायत में बताया कि मुंडावर थाना क्षेत्र गांव जसाई निवासी मोनिका बाई (20) नीमराना की हिताची एस्टिमा कंपनी में जॉब करती है। जॉब के चलते दोनों की जान पहचान हो गई। 21 जून 2023 को पहली बार मोनिका बाई ने उसे कॉल किया। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई।

उसके बाद मोनिका उसके फ्लैट पर आने जाने लगी। आरोप है कि मोनिका ने प्यार करने का झांसा देकर सुरेंद्र यादव के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी करने का दबाव बनाती रही। 4 जुलाई 2023 को शादी करना तय कर लिया।

इसके बाद मोनिका ने 1 जुलाई को अपने जीजा दीपक पुत्र वीरेंद्र रोहिल्ला के खाते में ऑनलाइन 6500 रुपए डलवा लिए। 4 जुलाई को प्लान के मुताबिक, मोनिका बाई अपने जीजा दीपक और उसके पिता वीरेंद्र रोहिल्ला के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद चली गई। यहां उन्होंने आर्य समाज में शादी कर ली, फिर वो शाम को वापस लौट आए। रातभर फ्लैट पर रुकने के बाद अगले दिन मोनिका नीमराना अपनी ड्यूटी करने और रूम पर सामान लेने के लिए चली गई।

उसके बाद से मोनिका और उसका जीजा दीपक लगातार उसे फोन पर धमकी देते रहे कि उसने मोनिका के साथ नाजायज संबंध बनाए हैं। 5 लाख रुपए दो और पीछा छुड़ा लो, अन्यथा तुम्हारे ऊपर रेप केस दर्ज करवाया जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि मामला हनी ट्रैप का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीजा और साली को गिरफ्तार कर लिया, अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले में मोनिका बाई का जीजा दीपक मास्टरमाइंड है। उसी के इशारे पर मोनिका लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाती है। जीजा-साली दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। दीपक की पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया हुआ है। पुलिस ने दोनों जीजा-साली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.