होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

मंडप में दुल्हन ने 'पहली रात' को लेकर रखी अनोखी शर्त, सुनकर दूल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन

08:13 PM Jun 09, 2023 IST | Sanjay Raiswal

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शादी की सारी रस्म पूरी होने के बाद विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसके बाद बवाल मच गया। दूल्हे ने उसकी शर्त मानने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया और शादी तोड़ दी। दरअसल, विदाई से पहले दुल्हन ने दूल्हे के सामने तीन अजीबोगरीब शर्तें रख दीं। इनमें से एक शर्त यह भी थी कि दूल्हा-दुल्हन कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे।

दूल्हे ने दुल्हन की सभी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। इस पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। यह घटना बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा गांव की है। यहां के रहने वाले मानवेंद्र सेन की शादी कुछ समय पहले गुरसराय की एक युवती से तय हुई थी। शादी 6 जून को बरुआसागर के एक मैरिज हॉल में हुई। 7 जून की सुबह जब विदाई का समय आया तो अचानक दुल्हन आई और दूल्हे के सामने अलग-अलग 3 शर्तें रख दी। दुल्हन की पहली शर्त यह थी कि दूल्हा और दुल्हन जीवन में कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे।

दूसरी शर्त यह थी कि दुल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी। तीसरी शर्त भी चौंकाने वाली थी। दुल्हन ने कहा उसका का मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल आएगा। उसके साथ रहेगा और कोई उससे सवाल नहीं पूछेगा। जब दूल्हा और उसके परिजन इन शर्तों को मानने के लिए राजी नहीं हुआ तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। जिसके बाद वर पक्ष शिकायत लेकर बरुआसागर थाने पहुंच गया। दूल्हे ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि शादी में उसके 10 लाख रुपये खर्च हो गया। दुल्हन को करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने भी चढ़ाए थे।

बरुआसागर थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया का कहना है कि शर्त मानने से इनकार करने पर दुल्हन अपने परिजनों के साथ गई है। दुल्हन एवं उसके पिता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

Next Article