For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Goa Congress में टूट की सुगबुगाहट, 8 विधायक BJP में होंगे शामिल!

11:12 AM Sep 14, 2022 IST | Jyoti sharma
goa congress में टूट की सुगबुगाहट  8 विधायक bjp में होंगे शामिल

Goa Congress में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। महीनों से कांग्रेस के अंदरखाने में टूट की सुगबुगाहट आ रही है, जो अब शायद कुछ ही दिनों या कुछ ही घंटों में सच हो सकती है। दरअसल गोवा कांग्रेस के 8 विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबरें आ रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने इस बात की पुष्टि की है।

Advertisement

अगर कांग्रेस के 8 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होते हैं तो यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता हैं। क्योंकि गोवा सरकार में कांग्रेस के 11 विधायक हैं। वहीं भाजपा का गठबंधन सरकार में 25 विधायक हैं। बता दें कि इसी तरह साल 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

कुछ दिन पहले ही गोवा में भाजपा ने JDU को तगड़ा झटका दिया था। JDU के कई विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं, इसी तरह दमन औऱ दीवव में तो JDU के सारे सदस्य भाजपा में आ गए।

.