होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

महापंचायत के जरिए ब्राह्मण समाज ने दिखाई ताकत, EWS आरक्षण को बढ़ाकर 14% करने सहित ये 5 मांग उठाई

जाट महाकुंभ के बाद आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में ब्राह्मण महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत के जरिए ब्राह्मण समाज ने अपनी एकजुटता और ताकत दिखाई है।
04:18 PM Mar 19, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। जाट महाकुंभ के बाद आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में ब्राह्मण महापंचायत (Brahmin Mahapanchayat) बुलाई गई है। महापंचायत के जरिए ब्राह्मण समाज ने अपनी एकजुटता और ताकत दिखाई है। इस दौरान एक जाजम पर ब्राह्मण समाज के सभी संगठन नजर आए। महापंचायत में कांग्रेस और बीजेपी से 30-30 टिकट ब्राह्मण समाज को देने की मांग की गई। साथ ही एक स्वर से ब्राह्मण मांग पत्र जारी किया गया। मांग पत्र में पुजारियों पर मारपीट की घटनाओं पर गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज करने, मंदिर पुजारियों को सम्मानजनक भत्ता, मंदिर की जमीन अतिक्रमण मुक्त करने, EWS आरक्षण को बढ़ाकर 14 फीसदी करने और परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश को शामिल किया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के नाम का डाक पत्र जारी किया गया।

ब्राह्मण पंचायत को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये एकता पूरे देश की रणनीति को बदल देगी। नौजवानों का यह जोश विप्र सेना का जोश है। केंद्रीय मंत्री ने जय जय भगवान परशुराम के जयकारे के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि आपकी ताकत हमेशा राष्ट्रीय एकता में लगनी चाहिए। धर्म की रक्षा के लिए आप सभी में एकता रहनी चाहिए। मुझे आप सभी केवल अश्विनी भाई बोलना। उन्होंने कहा इस प्रदेश के लिए रेलवे का बड़ा अनुदान मिलना चाहिए। अब राजस्थान को 9500 करोड़ का अनुदान मिल रहा है। राजस्थान में 82 स्टेशनों का वर्ल्ड क्लास निर्माण किया जाएगा। इनमें आबू रोड, अजमेर, अलवर ,आसलपुर ,जोबनेर, बालोतरा ,बांदीकुई, बारां, बाड़मेर, ब्यावर,भरतपुर, भवानी मंडी, भीलवाड़ा, विजयनगर, बीकानेर, बूंदी, चंदेरिया, छबड़ा, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, चूरू ,रतानिया कला, देशनोक, डेगाना, डीडवाना, फालना,फतहनगर, गांधीनगर जयपुर, फतेहपुर शेखावाटी और गंगापुर सिटी शामिल है।

सीपी जोशी ने लव जिहाद जैसे मुद्दे पर दिया बड़ा बयान

ब्राह्मण महापंचायत में सांसद सीपी जोशी ने लव जिहाद जैसे मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। सीपी जोशी ने अग्रेसिव अंदाज में बोलेते हुए कहा कि कोई विधर्मी सनातनी बेटी के साथ अत्याचार अनाचार करे, तो ब्राह्मण समाज उसके विरोध के लिए एकजुट होकर मैदान में आए। धर्म की रक्षा भारत की रक्षा के लिए परशुराम की संतान आगे आए। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया मानती है की संसार को कोई चलता है तो वह देवता है और देवता को कोई चलता तो वह ब्राह्मण है। अरुणाचल में भगवान परशुराम की प्रतिमा लग रही है तो अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन रहा है। इसके लिए हम सभी को भारत सरकार का अभिवादन करना चाहिए। कोई भी ब्राह्मण आपस में कोई भेदभाव नहीं करेगा। अगर किसी हिंदू लड़की के साथ अत्याचार होता है तो ब्राह्मण समाज उसके साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम से ब्राह्मण शक्ति का हुआ अहसास : सांसद बोहरा

जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने परशुराम महाराज का टिकट जारी करने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव अभिनंदन किया। साथ ही अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से ब्राह्मण शक्ति का अहसास हुआ। वर्ना पहले विप्र समाज को कम करके आंका जाता था। ब्राह्मण समाज एक जाति नहीं एक विचार है। ब्राह्मण को कोई धोक देता है तो उसका जनकल्याण होता है। समाज के हितों के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

महापंचायत में ये रहे मौजूद

ब्राह्मण महापंचायत में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री गोलमा देवी, बीजेपी संगठन मंत्री भजनलाल शर्मा, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, चौमूं से बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा, कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा, बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित देशभर में लाखों की तादात में आए समाज के लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें:-फिर बदला मौसम का मिजाज: एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव, राजधानी जयपुर सहित कई जगह झमाझम बारिश, ओले भी गिरे

Next Article