For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में युवती से दरिंदगी, बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, परिजनों को भेजा अश्लील वीडियो

01:47 PM Sep 28, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में युवती से दरिंदगी  बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा कर किया दुष्कर्म  परिजनों को भेजा अश्लील वीडियो

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दोस्ती कर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

Advertisement

शादी का झांसा देकर आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने उसका देहशोषण किया। युवती के दूरी बनाने पर आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने उसके परिजनों के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दिया। पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी एक युवती (21) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती ने शिकायत में बताया कि सन्नी गुप्ता उसी की कॉलोनी में रहता है। कॉलोनी में रहने के कारण वह उसे जानती थी। करीब पांच साल पहले साल-2018 में बातचीत के दौरान आरोपी सन्नी ने उससे दोस्ती कर ली। दोस्ती होने के बाद आरोपी सन्नी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि अगस्त-2018 में आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसे शादी का वादा कर मिलने बुलाया।

युवती के उसके घर मिलने जाने पर आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने उससे शादी करने का वादा किया। इस दौरान आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ब्वॉफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण करता रहा।

शादी के लिए कहने पर आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने मना कर दिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। युवती ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड से दूरी बनाने पर उसने अश्लील वीडियो उसकी भाभी के मोबाइल पर भेज दिया। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.