होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

24 साल की घुंघट वाली शूटर ने किया ऐसा कांड…गैंगस्टर भी कांप उठे! 1 साल बाद अब पुलिस ने दबोचा

06:24 PM Sep 21, 2023 IST | Sanjay Raiswal

पाली। राजस्थान पुलिस ने पाली जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लेडी तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने जिस लेडी तस्कर को गिरफ्तार किया है, उसका नाम प्रियंका विश्नोई है। करीब डेढ़ साल पुलिस इसकी तलाश कर रही थी और इस पर 20 हजार रुपए का इनाम था। प्रियंका विश्नोई का इतना खौफ था कि नामी गैंगस्टर अपराध करने की डरते थे।

देश का नामी गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई जो अब आतंकी घोषित किया जा चुका है, उसने भी अभी तक किसी भी राज्य में पुलिस पर फायर नहीं किए। लेकिन, प्रियंका विश्नोई ने पुलिसवालों की जान लेने के लिए चलती कार से पुलिस पर फायर ठोके। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। डेढ साल बाद आखिर पुलिस ने उसे दबोच ही लिया।

दरअसल, डेढ़ साल पहले पाली जिले के देसूरी थाना पुलिस ने रात के समय नाकाबंदी कर रही थी। पुलिस को वहां पर एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने कार को रूकने का इशारा किया।

इस दौरान चालक ने कार को पुलिसकर्मियों की तरफ मोड़ते हुए उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार सवार प्रियंका और उसके साथियों ने पुलिस पर फायर ठोके। पुलिस ने भी फायर किए। लेकिन, काम नहीं बना और प्रियंका विश्नोई अपने पति और गैंग के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को मामले में कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी तोड़कर पति व उसके दो दोस्तों के साथ फायरिंग कर मादक पदार्थों से भरी कार लेकर फरार हुई लेडी तस्कर प्रियंका विश्नोई पत्नी सुनील निवासी दूढ़ली की ढाणी, रोहट को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि लेडी तस्कर प्रियंका विश्नोई अपनी पहचान छिपाकर पिछले डेढ़ साल से ठिकाने बदल रही थी। बालोतरा के पास पचपदरा में अपने पीहर में आने की सूचना पर देसूरी थाना प्रभारी रविंद्रपाल राजपुरोहित व पचपदरा थानाधिकारी लेखराज सिहाग की संयुक्त टीमों ने दबिश देकर पकड़ा। बता दें कि पुलिस ने आरोपी प्रियंका विश्नोई के पति तस्कर सुनील विश्नोई समेत तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। प्रियंका पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

Next Article