For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन हुआ मनोविज्ञान का पेपर, 200 से भी कम रहे परीक्षार्थी 

08:34 AM Mar 10, 2023 IST | Supriya Sarkaar
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू  पहले दिन हुआ मनोविज्ञान का पेपर  200 से भी कम रहे परीक्षार्थी 

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन मनोविज्ञान विषय का पेपर हुआ। इसमें 200 से कम विद्यार्थी शामिल रहे। पहले चरण में 17 मार्च तक होने वाली 9 विषयों के प्रश्न पत्रों में 72 हजार परीक्षार्थी ही बैठेंगे, जबकि 20 मार्च को होने वाली विषयों की परीक्षाओं में 6 लाख से अधिक विद्यार्थी एक साथ परीक्षा देंगे।

Advertisement

शुक्रवार को लोक प्रशासन और शनिवार को पर्यावरण विज्ञान का पेपर होगा। 13 मार्च का शारीरिक शिक्षा का पेपर रहेगा। 14 मार्च को संगीत, 15 मार्च काे समाज शास्त्र और 17 मार्च काे संस्कृत साहित्य का पेपर होगा। इसके बाद होने वाली परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। बता दें कि 12वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल तक होंगी।

इसी प्रकार 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल तक होंगी। इन परीक्षाओं के लिए कुल 21 लाख 12 हजार 206 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं। 12वीं परीक्षा में कुल 10 लाख 31 हजार 72 और 10वीं में 10 लाख 68 हजार 383 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 6081 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

परीक्षा के लिए बनाए गए 6081 केंद्र 

इस परीक्षा के लिए राज्य में कुल 6081 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 49 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 24 अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में बनाए गए है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा का टाइम-टेबल 13 जनवरी को घोषित किया गया था। वहीं 14 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। आरबीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर छात्र टाइम-टेबल देख सकते हैं।

(Also Read- RBSC 12th Board Exam: कल से होंगे 12वीं कक्षा के एग्जाम, 10 लाख से ज्यादा छात्र होंगे परीक्षा में शामिल)

.