होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

‘नहीं सहेगा राजस्थान’ से BJP ने किया परिवर्तन का शंखनाद, जेपी नड्डा ने बताया UPA का मतलब 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है।
07:09 AM Jul 17, 2023 IST | Anil Prajapat

Nahi Sahega Rajasthan : जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस नीत ‘यूपीए’ गठबंधन का मतलब है, ‘यू’ से उत्पीड़न, ‘पी’ से पक्षपात और ‘ए’ से अत्याचार। यानी यूपीए हुआ उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार करने वाला गठबंधन। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीडीए मतलब प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस का नया शिगूफा छोड़ा है, लेकिन पीडीए का मतलब है प्रोटेक्शन ऑफ डायनेस्टिक अलायंस। ये अपने- अपने परिवार को बचाने के लिए गठबंधन बना रहे हैं। कांग्रेस मां, बेटा और बेटी की पार्टी है, बाकी सब कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। गहलोत भी कॉन्ट्रैक्ट पर हैं और पायलट भी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। यहां बीलवा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत करने के बाद एक रैली में नड्डा ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। नड्डा ने अभियान और एक ‘थीम वीडियो’ जारी किया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, उदयपुर में कन्हैया की हत्या, सांप्रदायिक दंगे और अन्य मुद्दों को शामिल किया गया है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का ‘फेल कार्ड’ भी जारी किया। 

उखाड़ फेंके कांग्रेस की सरकार 

भाजपा अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि यह लोगों को लूटती है। इसने दलितों, आदिवासियों, महिलाओं पर अत्याचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है। यह कुशासन वाली सरकार है। नवंबर में आप इसको बाहर का रास्ता दिखाएंगे, इस बात का मुझे पूरा विश्वास है।

दो करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे 

नड्डा ने कहा, भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान बनाना ही गहलोत सरकार का चरित्र है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करने का काम किया है। नड्डा ने कहा कि ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के जरिए भाजपा दो करोड़ लोगों तक पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें:-दूदू क्षेत्र के 1200 लोग मां वैष्णो के दरबार में लगाएंगे हाजिरी, CM ने तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को किया रवाना

Next Article