होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

भाजपा की जनाक्रोश यात्रा का आज होगा आगाज, जेपी नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी

10:50 AM Dec 01, 2022 IST | jyoti-sharma

भाजपा का जनाक्रोश यात्रा का आज से शुभारंभ हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर आकर इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। आज वे 51 रथों को रवाना करेंगे। इसके बाद जनाक्रोश यात्रा के रथ सभी जिलों के लिए रवाना हो जाएंगे।

दोपहर 12 बजे होगा कार्यक्रम

जेपी नडडा आज सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर आएंगे, 11:45 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगे, जहां से वह जन आक्रोश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और 51 रथों को रवाना करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और दोपहर 3:00 बजे कार्यालय से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा के साथ भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह,  प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।

10 दिनों तक हर विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगे रथ

ये रथ आज से अपने-अपने जिलों फिर वहां से विधानसभा क्षेत्रों के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद हर विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली जाएगी, जो करीब 10 दिनों तक निकलेगी। बता दें कि इन रथों के आगे 30-30 बाइक भी रहेंगी। वहीं यह रथ लोगों के घरों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रचार सामग्री बांटेगा। इस दौरान बीच-बीच में छोटी-छोटी जनसभाएं भी होंगी। इन जनसभाओं में करीब 700 लोगों को जोड़ने के लिए भी पार्टी की तरफ से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला प्रभारियों के कंधों पर है जिम्मेदारी

भाजपा ने इस जनआक्रोश रैली के लिए हर जिले के प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं, इसके लिए पार्टी ने 44 प्रभारियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी। पूनिया के निर्देशन पर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने जन आक्रोश रैली के लिए 200 विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। साथ ही भाजपा ने इन 200 विधानसभाओं के प्रभारियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। 200 विधानसभाओं में भाजपा के पूर्व विधायक जन आक्रोश रैली का जिम्मा संभालेंगे। 

Next Article