For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस सांसद संजना जाटव की सीट पर BJP की जीत, भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने मारी बाजी

04:03 PM Jun 09, 2025 IST | Ashish bhardwaj
कांग्रेस सांसद संजना जाटव की सीट पर bjp की जीत  भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने मारी बाजी

संजना जाटव के भरतपुर सांसद बनने के बाद रिक्त हुई अलवर जिला परिषद सीट के लिए रविवार को उपचुनाव हुए। इसमें भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम जाटव को हराया। मुन्नी बाई को 6 हजार 437 वोट मिले। चेतराम को 5 हजार 157 वोट मिले। उल्लेखनीय है कि दिनभर तेज गर्मी के कारण 47,483 मतदाताओं में से मात्र 11,672 ने ही वोट डाले।

Advertisement

भाजपा ने कांग्रेस को हराया

कठूमर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 29 के जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। पहले तो मतदाता सुबह 9 बजे ही घरों से निकल आए, लेकिन तेज धूप खिलने के बाद लोग घरों में कैद हो गए। वार्ड संख्या 29 के इस उपचुनाव में शाम 5 बजे तक मात्र 24.58 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया। गर्मी के कारण मतदाता घरों से बाहर नहीं निकले।

उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा। गौरतलब है कि उपचुनाव में यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है। कांग्रेस ने चेतराम जाटव और भाजपा ने मुन्नी देवी बैरवा पर दांव लगाया है।

मालाखेड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी

इस बीच, पंचायत समिति मालाखेड़ा के सदस्य के रूप में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 के लिए मतगणना मालाखेड़ा में हुई। यहां भाजपा के भरत सिंह जाट को 522 और निर्दलीय प्रत्याशी भोमराज को 1132 वोट मिले। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने 610 वोटों से जीत दर्ज की।

.