होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सरकार की हर योजना को आम जनता तक पहुंचाएगी भाजपा,कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूत कड़ी: मदन राठौड़

05:08 PM Aug 30, 2024 IST | Dipendra Kumawat

जयपुर। राजस्थान में उप चुनाव को लेकर लगातार भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ही दल तैयारियों में जुट गए ओर विधानसभाओं में बैठक ओर जायजा ले रहे हैं इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओर प्रदेश प्रभारी भी बैठक कर रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल(Radha Mohan Das Agarwal) और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरूवार को चौरासी में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में चर्चा की। चौरासी में पीठ सलालेश्वर महादेव परिसर में आयोजित बैठक तीन चरणों में आयोजित की गई। भाजपा प्रभारी डॉ अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़(Madan Rathor) ने तीनों चरणों में बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सर्व समाज के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर चर्चा की।

भाजपा भारत को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाएगी- मदन राठौड़

चौरासी में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पबद्ध है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत इसके कार्यकर्ता है। भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा की नीव के पत्थर की भूमिका को बखूबी निभा रहे है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करना है।

प्रथम चरण में बूथ स्तर के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं से की चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संगठनात्मक बैठक के प्रथम चरण में बूथ स्तर के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इसके बाद दूसरे चरण में जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारियों तथा तीसरे चरण में सर्व समाज के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, राज्य सभा सांसद चुन्नी लाल गरासिया, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्ना लाल रावत, दामोदर अग्रवाल, विधायक शंकर लाल डेचा, प्रदेश मंत्री अनिता कटारा, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, सांसद प्रत्याशी महेन्द्रजीत सिंह मालविया, पूर्व विधायक गोपीचंद मीना, विधायक प्रत्याशी बंशीलाल के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Article