For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

‘ED, CBI, IT के दम पर राज चाहती है BJP ’ गहलोत का मोदी पर पलटवार, निर्वाचन आयोग पर भी बरसे 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के दम पर राज करना चाहते है।
07:27 AM Nov 10, 2023 IST | Anil Prajapat
‘ed  cbi  it के दम पर राज चाहती है bjp ’ गहलोत का मोदी पर पलटवार  निर्वाचन आयोग पर भी बरसे 

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के दम पर राज करना चाहते है। जहां चुनाव, वहां ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स पहुंच जाती है। बिना गलती बेटों को बुलाया जा रहा है। इन्हीं के नेता झूठे आरोप लगाते हैं। नोटिस दे रहे हैं।

Advertisement

नीमकाथाना में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि केंद्र की सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के छापे डाल रही है। ये लोग घरों में ईडी घुसा रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं के बेटों को तंग कर रहे हैं। कुछ गलती हो बेटों की तो बताओ। चाहे जिसे दिल्ली बुला रहे हैं। वै

भव गहलोत को भी दिल्ली बुला लिया। उस पर एक मुकदमा या आरोप नहीं है। इन्हीं की पार्टी भाजपा के लोग झूठे आरोप लगाते हैं, नोटिस देते हैं और फिर बुला लेते हैं। इन्होंने मजाक बना रखा है। यह सब चुनाव के लिए है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में हमारी सरकार रिपीट होगी, ये चाहे जो कर लें, जनता ने मन बना लिया है।

निर्वाचन आयोग पर बरसे 

इलेक्शन कमीशन पर जमकर बरसते हुए मुख्यमंत्री गहलोत कि इलेक्शन कमीशन की देखरेख में 3-4 हजार लोगों की गाड़ियों को रोक-रोककर पूछताछ की जा रही है। अभी शादी-ब्याह हो रहे हैं। राजस्थान भर में लोग लाखों रुपए लेकर जा रहे हैं। किसानों को भी खेती से इनकम हुई है। इलेक्शन के लिए कहीं मोटा पैसा जा रहा है तो उसे पकड़ो। आम लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है? वह कै से अपना घर चलाएगा और शादी- ब्याह करेगा।

हमारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को

सीएम गहलोत ने एक चुनावी जनसभा को कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए, उन्हें उसने पूरा किया है। कांग्रेस किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 36 कौमों की पार्टी है, जिन्हें साथ लेकर ही वह आगे बढ़ती है। राहुल गांधी की सोच थी कि महंगाई, बेरोजगारी, सभी धर्म जातियों के बीच भाईचारा, गरीब-अमीर की खाई कम हो। राजस्थान में सबके लिए 25 लाख रुपए तक का बीमा है। गरीबों के साथ सभी लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाने वाला राजस्थान पहला राज्य है। ओपीएस से कर्मचारी खुश है। गोमाता की असली सेवा हम कर रहे हैं। गायों के लिए अलग से विभाग बनाना है। गहलोत ने कहा कि राज्य के विकास की गति को 10 गुना बढ़ाने के लिए हाल ही में ‘विजन-2030 डॉक्यूमेंट’ जारी किया गया, जिसके अनुसार आगामी वर्षों में योजनाबद्ध तरीके से काम होंगे।

कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर दौरे पर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस 36 कौमों की पार्टी है और सबको साथ लेकर चलती है। गहलोत ने दावा किया कि गत पांच साल में कांग्रेस सरकार ने राज्य का सर्वांगीण विकास किया हैंं। बामनवास के बाटोदा में ‘कांग्रेस गारंटी संवाद’ कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पूरे देश में राजस्थान की सराहना हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें:-‘मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा, BJP आई तो फंसेंगे बड़े भ्रष्टाचारी’ PM का कांग्रेस पर बड़ा हमला

.