होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा पर भाजपा ने कसा तंज, यह प्रदर्शन सरकार के भ्रष्टाचारी होने का सबूत

03:16 PM May 12, 2023 IST | Jyoti sharma

जयपुर। सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि सचिन पायलट आज जो यात्रा कर रहे हैं और वो सिर्फ और सिर्फ इस सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को दिखाता है। पायलट का विरोध इसका सीधा-सीथा प्रमाण है। 

साढ़े 4 साल में क्या किया

रामलाल शर्मा ने कहा कि सचिन पायलट आज कांग्रेस के खिलाफ यह पदयात्रा निकाल रहे हैं जो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के साढ़े 4 साल के भ्रष्टाचार को दिखाता है। अशोक गहलोत इस समय महंगाई राहत कैंप चला रहे हैं और महंगाई से राहत पहुंचाने वाले की बात करते हैं लेकिन बीते साढ़े 4 साल से उन्होंने क्या किया है। यह अब उनके ही नेता सचिन पायलट बता रहे हैं। गहलोत कह चुके हैं कि महंगाई राहत शिविर रिकॉर्ड तक बनाने का काम कर रही है। उन्होंने लोगों को राहत पहुंचाई है। यह बात जरूर है कि सरकार ने बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की है, पेपर लीक मामले में, तुष्टीकरण के मामले में, रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबंध करने के मामले में उन्होंने उपलब्धियां हासिल की हैं।

इनके नेता सिर्फ बोलने तक ही सीमित

रामलला शर्मा ने कहा कि इनके विधायक सिर्फ बोलने तक ही सीमित रहते हैं। इस सरकार के विधायक, प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट इसी सरकार के खिलाफ अजमेर से लेकर जयपुर तक पैदल यात्रा निकाल रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि बीते 4 सालों में सरकार ने प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है।

सारे सर्वे होंगे फेल

रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार सर्वे कराने की बात करती और कांग्रेस की जीतने की बात करती है लेकिन मैं बता दूं कि ये सारे सर्वे फेल हो जाएंगे। जब इस साल के चुनाव में रिजल्ट निकलेगा। पहले 156 पर आए थे और फिर 21 पर सिमट गए। अब इससे कम विधायक भी चुनाव जीत पाएं तो अलग बात हैं।

रामलाल शर्मा ने कहा कि इस भ्रष्टाचारी सरकार का असली चेहरा दिखाने का काम तो इनके ही विधायक सचिन पायलट ने कर दिया है। जो आरोप सचिन पायलट ने कांग्रेस पर लगाए हैं अगर वही आरोप बीजेपी लगाती तो सभी कहते हैं कि तो राजनीति से प्रेरित है लेकिन अब तो सब कुछ साफ-साफ जनता को समझ में आ गया है कि आखिर जनता साढ़े 4 साल तक भ्रष्टाचारी सरकार के साए में रही है।

Next Article