होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

भाजपा प्रदेश प्रभारी का बड़ा हमला, जयपुर में करेंगे ऐसा प्रदर्शन, सीएम को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी  

02:14 PM Jan 09, 2023 IST | Jyoti sharma

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने आज कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा जयपुर में इतना बड़ा आंदोलन करेगी कि सीएम गहलोत को कुर्सी छोड़नी पड़ जाएगी। अरुण सिंह ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर जनाक्रोश यात्रा को लेकर कई आंकड़े भी जनता के सामने रखे।

अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ जनता में इतना आक्रोश है कि आने वाले समय में इनका एक भी विधायक जीत नहीं पाएगा। सबसे ज्यादा त्रस्त जो गहलोत सरकार से हैं, वह युवा हैं। इस वर्ग ने संकल्प ले लिया है कि वह इस सरकार को ऐसा उखाड़ फेंकेंगे कि अगले 20 साल तक वे सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगे।

जनाक्रोश सभाओं का पेश किया ब्यौरा

जनाक्रोश सभा के आंकड़ों को जारी करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक सासंदों ने 90 जनाक्रोश सभाओं में भाग लिया। विधायकों ने 110 जन आक्रोश सभाओं में भाग लिया। प्रदेश पदाधिकारियों ने 112 जनाक्रोश सभाओं, केंद्रीय नेताओं ने 52 सभाओं में भाग लिया। इसके अलावा पार्टी के विधायकों ने 5280 नुक्कड़ सभाएं और चौपालें की है। सासंदों ने 144 चौपालों में भाग लिया है और 100 सभाओं में भागीदारी रही है। इसके माध्यम से जनता के प्रमुख मुद्दों को उठाया गया है।

आने वाले समय में बड़े स्तर पर होगा प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि बीकानेर संभाग में 13249, भरतपुर संभाग में 9725, उदयपुर संभाग में 17095, जयपुर संभाग में 22892 किमी की यात्रा पूरी की गई। अरुण सिंह ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश में ऐतिहासिक है। किसी भी प्रदेश में इस तरह की जनाक्रोश यात्रा नहीं निकाली गई। राजस्थान में आज जंगलराज फैल गया है। इस यात्रा में लोगों ने बड़ी संख्या में शिकायत दर्ज की। सपोटरा में महिला के बच्चे को मार दिया जाता है और वह गहलोत सरकार से न्याय मांग रही है लेकिन गहलोत सरकार न्याय कहां से दिलाएगी? सरकार की नीयत में ही खोट है तो न्याय तो दूर की बात है। इस शिकायत पेटी की एक-एक पत्र को सीएम तक पहुंचाया जाएगा। अन्यथा आने वाले समय में हर जिले में बड़े स्तर पर प्रदर्शन होगा। जयपुर में इतना बड़ा प्रदर्शन होगा कि अगले दिन मुख्यंमत्री एक दिन कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे, उन्हें सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।

Next Article