होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jaipur: भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ हल्ला बोल! जयपुर की सड़कों पर उतरे BJP नेता

भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर बीजेपी आज जयपुर में प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
02:48 PM Jun 13, 2023 IST | Anil Prajapat
जयपुर में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

BJP protests in Jaipur : जयपुर। भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दे पर बीजेपी आज जयपुर में प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। हजारों की तादाद में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर आए हैं और सचिवालय घेराव के लिए निकल पड़े है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। बीजेपी मुख्यालय पर जमावड़े के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता सचिवालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें स्टैच्यू सर्किल पर रोक लिया।

कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। हालांकि, पुलिस ने वाटर केनन का इस्तेमाल कर भीड़ पर काबू पाया। फिलहाल, स्टेच्यू सर्किल पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। इधर, बीजेपी के प्रदर्शन के कारण शहरभर में जगह-जगह जाम के हालात बने हुए है।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी समेत कई नेताओं के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। सचिवालय घेराव से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे सभा हुई। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने भ्रष्टाचार को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। भ्रष्टाचार और सरकार के खिलाफ बीजेपी के हल्ला बोल प्रदर्शन में अरुण सिंह, सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, रामलाल शर्मा, राज्यवर्धन राठौड़, अशोक परनामी सहित कई नेता व हजारों में संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए है।

भ्रष्टाचार से हुआ सरकार का श्रीगणेश : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बीजेपी चार माह बाद सरकार में आने वाली है। कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हजारों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता आए हैं। आपने संविधान की शपथ ली, कांग्रेस पार्टी की नहीं। सरकार का श्रीगणेश ही भ्रष्टाचार से हुआ। प्रदेश में एक नहीं, अनेक भ्रष्टाचार हुए है। नाथी के बाड़े का रीट पेपर सरकार को ले बैठेगा।

लोग गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में नाथी का बाड़ा की चर्चा करते हैं। कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य बिगाड़ने का काम किया है। बेरोजगारी भत्ता नहीं देकर, लोगों के सपने तोड़ दिए है। उन्होंने कहा कि सचिवालय में सरकारी खजाना मिलना भी बड़ा मुद्दा है। जबकी इस विभाग के मंत्री खुद अशोक गहलोत है। आखिर कौनसा अधिकारी है जिसको सोने के बिस्कुट अच्छे लगते है। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के नाम सामने आने चाहिए।

राठौड़ बोले-यह तो ट्रेलर है, असली फिल्म अभी बाकी

सभा में मंच से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी ने जंग शुरू कर दी है। बीजेपी की सेना आज सचिवालय का दरवाजा खटखटाने जा रही है। यह तो बीजेपी का ट्रेलर है, असली फ़िल्म तो अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की जांच के लिए सांसद किरोड़ीलाल मीणा ईडी का भूत लें आए, जिसने कांग्रेस की नींद हराम की। नाथी के बाड़े तक ईडी पहुंच रही है। नाथी के बाड़े के सरगनाओं से नकाब हटना चाहिए।

गहलोत राज में साधु-संत भी दुखी : अरुण सिंह

सभा में मंच से प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत राज में साधु संत तक भ्रष्टाचार से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे है। प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात है। कानून की धज्जियां उड़ रही है और आपराधिक ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

वहीं, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा प्रदेश की जनता के साथ धोखा हुआ है, जो सरकार ने वादे किए थे वो अभी तक पूरा नहीं हुए है। मुख्यमंत्री ने सिर्फ अपनी सरकार बचाने का काम किया। वो जनता को भृमित करने के लिए घोषणाएं करने में लगे हुए है और विज्ञापनों में पैसा खर्च कर रहे है। लेकिन, इस बार जनता जादूगर के झांसे में नहीं आने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें:-Jaipur: आखिरकार माने मंत्रालयिक कर्मचारी, 64 दिन बाद हड़ताल खत्म…विभागों में लौटी रौनक

Next Article