For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस के जंगलराज के खिलाफ BJP ने बाड़मेर में भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प

04:42 PM May 25, 2023 IST | Anil Prajapat
कांग्रेस के जंगलराज के खिलाफ bjp ने बाड़मेर में भरी हुंकार  कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प
BJP Protest in Barmer

BJP Protest in Barmer : बाड़मेर। कांग्रेस के जंगलराज के खिलाफ बीजेपी ने गुरुवार को बाड़मेर में हुंकार भरी। भाजपा के जन आक्रोश महाघेराव में हजारों की तादात में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गई। इस दौरान कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के दखल के बाद मामला शांत हुआ। गुरुवार सुबह बीजेपी नेता और कार्यकर्ता बाड़मेर में एकत्रित हुए। राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में नेताओं के संबोधन के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर की ओर रुख किया।

Advertisement

बीजेपी के जनाक्रोश महाघेराव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। कलेक्ट्रेट के बाहर बेरिकेट्स लगाए गए और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। तभी हजारों की तादात में आए कार्यकर्ताओं ने जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वो उग्र हो गए और पुलिस से ही भिड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालांकि सीपी जोशी के दखल के बाद मामाल शांत हो गया। इसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा बीजेपी नेता कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पहुंचे और गहलोत सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जोशी गहलोत सरकार पर साधा निशाना

इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि साढ़े चार पहले कांग्रेस पार्टी एक घोषणा पत्र लेकर आई थी। कांग्रेस ने कहा था कि हम चुनाव जीते तो सभी का कर्जा माफ हो जाएगा। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे, महंगाई खत्म करेंगे और 5 साल तक बिजली के पैसे नहीं बढ़ाएंगे। लेकिन, कांग्रेस राज में कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने किसान पुत्र, युवा और मातृ शक्ति को धोखा दिया है। लेकिन, ये जनता इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि युवा जब कमर कस लेगा तो समझ लेना कि आने वाली पीढी ये भी भूल जाएगी कि कांग्रेस भी कोई पार्टी है।

मोदी सरकार की तारीफ में गढ़े कसीदे

सीपी जोशी ने कहा कि देश मोदी की सरकार जो कहती है, वो करती है। कोई मां भारती की तरफ आंख उठाकर भी देखता है तो पाक अधिकृत कश्मीर में भी घुसकर कोई आंतकियों को कब्रगाह खोदने की ताकत रखती है तो वो मोदी की सरकार है। 2014 से पहले देश की क्या स्थिति थी, ये सबको पता है। कभी 2जी, 3जी सहित कई घोटाले देश में हो रहे थे तो कश्मीर में आतंकवाद बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। आज आतंकी भी मोदी के सामने खौफ खाते है। उन्होंने कहा कि जब रूस और यूक्रेन का युद्ध हो रहा था तब 20 हजार भारतीय बच्चे वहां फंसे हुए थे। लेकिन, रूस और यूक्रेन दोनों ही पीएम मोदी के आह्वान पर युद्ध रोक लेता है। युद्ध विराम होने पर हमारे देश के बच्चे तिरंगा हाथों में लेकर सुरक्षित अपने देश आ जाते है। लेकिन, खुशी तक होती है जब पाकिस्तानी बच्चे भी अपने हुक्मनामों से सुरक्षित पाक आने की गुहार लगाते है तो वजीरे आजम कहते है कि तिरंगे के पीछे-पीछे आ जाओ। तुम सुरक्षित पाकिस्तान आ जाओगे।

जन आक्रोश महाघेराव में हजारों कार्यकर्ता पहुंचे

जन आक्रोश महाघेराव के दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के अलावार केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह, कैलाश चौधरी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल, जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, प्रदेश मंत्री के के विश्नोई, गणपत बाठिया समेत हजारों की तादात में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में होमगार्ड को मिली बड़ी सौगात, गहलोत ने पूरी की बरसों पुरानी ये मांग

.