For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

आज से फिर सड़कों पर BJP, भरतपुर से पूनिया करेंगे आंदोलन का आगाज, 70 से अधिक विधायक दिखाएंगे ताकत

विधानसभा व लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के वर्तमान 24 सांसद और 70 से अधिक भाजपा विधायक आज से अपनी ताकत दिखाएंगे।
08:59 AM Mar 16, 2023 IST | Anil Prajapat
आज से फिर सड़कों पर bjp  भरतपुर से पूनिया करेंगे आंदोलन का आगाज  70 से अधिक विधायक दिखाएंगे ताकत

जयपुर। विधानसभा व लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के वर्तमान 24 सांसद और 70 से अधिक भाजपा विधायक आज से अपनी ताकत दिखाएंगे। पार्टी राज्य सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाकर 33 जिलों में जन आक्रोश अभियान के माध्यम से जन आक्रोश सभाओं का आयोजन करेगी। हालांकि ऐसा ही जनआक्रोश अभियान पहले भी भाजपा चला चुकी है, लेकिन एक बार फिर इस अभियान की शुरुआत की गई है। आज पार्टी पूरे प्रदेशभर में 5 अप्रैल तक विरोध-प्रदर्शन करेगी।

Advertisement

इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों से लेकर गत चुनावों में भाजपा के टिकट पर जीतकर आए सभी एमपी व एमएलए शामिल होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां आज को भरतपुर से इस आंदोलन का आगाज करेंगे। पूनियां के भरतपुर दौरे के लिए विशेष तैयारी की गई है। पूनियां के साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला जयपुर से जाएगा।

ताकत भांपने और पार्टी की एकजुटता दिखाने की कवायत

पहले जन आक्रोश यात्रा में पार्टी के कार्यक्रमों में भीड़ नहीं जुटने और मंच पर से डांस करने के विडियो सामने आए थे। साथ ही जयपुर में हुए वीरांगनाओं के प्रदर्शन के दौरान भी पार्टी की गुटबाजी देखने को मिली थी। लेकिन पार्टी ने सभी पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों की ताकत भांपने और पार्टी की एकजुटता दिखाने की कवायद को लेकर इन सभाओं व घेराव का आयोजन फिर से रखा है।

ये खबर भी पढ़ें:-नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ाएगा किसानों की मुसीबत, आज जयपुर सहित 14 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

जनता को बताएंगे चार साल में पूरे नहीं हुए वादे

भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसान कर्ज माफी, पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओंके खिलाफ बढ़ते अपराध सहित आदि जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा जिला जन आक्रोश महाघेराव का आगाज करने जा रही है। जो प्रदेश के सभी 33 जिलों में 5 अप्रैल तक होंगे। महाघेराव कार्यक्रमों में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिले के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। इसमें वर्तमान सरकार की ओर से किसानों और युवाओं से की गई वादा खिलाफी के खिलाफ सभी 33 जिला मुख्यालयों पर पहले जनसभाएं की जाएंगी।

इस दौरान जनता को उनके साथ किए गए सरकार के ऐसे वादों के बारे में बताया जाएगा, जो चार साल बाद भी पूरे नहीं हुए। अभियान में सभी जिलों के जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इन विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पिछले दिनों भाजपा मुख्यालय पर हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भी रणनीति बनाई गई थी। इससे पहले पार्टी ने प्रदेश की 199 विधानसभाओं में जन आक्रोश यात्रा शुरू की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी यात्रा की जयपुर से शुरुआत की थी। यात्रा 14 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। जन आक्रोश रथ के जरिए भाजपा ने राज्य सरकार की विफलताओंको लेकर हल्ला बोला था।

ये खबर भी पढ़ें:-अब वकीलों से की मारपीट तो मिलेगी 7 साल की सजा, विधानसभा में राइट-टू-हेल्थ पर भी लगी मुहर

.