For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भाजपा सांसद सुखबीर जौनपुरिया सीएम गहलोत की तारीफ की, कहा- अशोक गहलोत कांग्रेस के कद्दावर नेता

05:00 PM Jan 19, 2023 IST | Jyoti sharma
भाजपा सांसद सुखबीर जौनपुरिया सीएम गहलोत की तारीफ की  कहा  अशोक गहलोत कांग्रेस के कद्दावर नेता

टोंक। भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर आज टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारियों को लेकर अपने आवास पर बैठक ली। उन्होंने इस दौरान सीएम अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत आज की तारीख में पूरी कांग्रेस पार्टी के एक कद्दावर नेता है उनका पार्टी में अपना एक बड़ा वजूद है। हम इसे ही अपना चैलेंज मानकर चल रहे हैं। हम पूरी तैयारी के साथ अगला चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बाद पहली बार आ रहे हैं मोदी

दूसरी तरफ उन्होंने 2023 और 2024 में चुनौती के सवाल पर पल्ला झाड़ते हुए बीजेपी की जीत का दावा किया और कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में बैठक हो चुकी है। इसके बाद अब पीएम राजस्थान आ रहे हैं। ये पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। वहीं 2023 और 2024 के चुनावों को लेकर सांसद ने कहा कि पीएम के आने के राजनीतिक मायने हैं।

चुनाव देखकर घोषणा नहीं करते पीएम

जौनपुरिया ने कहा कि हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान को लेकर कोई बड़ी घोषणा करें या नहीं इस पर कुछ नहीं कह सकता क्योंकि प्रधानमंत्री चुनाव देखकर घोषणा नहीं करते। कांग्रेस के चिंतन शिविर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चिंतन सिर्फ पांच साल निकालने के लिए है।

.