होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का करारा जवाब, कहा- पीएम मोदी के सुशासन चलते कश्मीर में आज लहराए जा रहे तिरंगे

04:09 PM Feb 26, 2023 IST | Jyoti sharma

रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी के बयानों का भाजपा ने करारा जवाब दिया है। भाजपा ने कहा कि आज कश्मीर में लाखों लोगों के हाथों में तिरंगा है क्योंकि नरेंद्र मोदी की नीतियां ऐसी थीं, उनका सुशासन था जिसकी बदौलत आज कश्मीर में लाखों लोग तिरंगा लहरा रहे हैं।

पीएम मोदी की बदौलत ही आज कश्मीर में लाखों लोग लहरा रहे तिरंगे

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे थे कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा में कश्मीर के लाखों लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर लहराया और उस इलाके में भी जिसे आंतकियों का गढ़ कहा जाता है। तो यह सब संभव तब हुआ है जब यहां पर पीएम मोदी ने धारा 370 को हटवाया और यहां पर सेना को फ्री हैंड किया, आतंकियों को खदेड़ा, लोगों के मन से डर को भगाया, तब जाकर हर हाथ में तिरंगा लहराया गया। संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तो 1992 में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो चुनौतियों के बावजूद उन्होंने लालचौक पर तिरंगा फहराया था और संकल्प लिया था कि एक दिन भारत के हर घर में तिरंगा लहरेगी, जिसकी बानगी हमने हर घऱ तिरंगा अभियान के रूप में देखी।

कौन से छोटे देशों को हमने मारा है ?

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी बोल रहे थे कि हमने छोटे देशों को मारा है। कौन से कमजोर देश हैं क्या वे पाकिस्तान को कमजोर देश समझते हैं।वो हमारे यहां आतंकी भेजता है हमारे देश के लाखों का हत्यारा पाकिस्तान छोटा देश है, यह बयान राहुल गांधी और कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। राहुल गांधी ने कहा था कि हम बड़े देशों से डरते हैं तो मैं बता दूं कि डरे तो पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी थे संसद में। तो हम पर यह आरोप न लगाएं।

गलती में सच भी बोल दिया

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी भी कभी-कभी सच बोल ही देते हैं। आज सत्याग्रह का मतलब समझाते हुए वे कह गए कि सत्याग्रह का मतलब यानी सत्ता के लिए आग्रहित हैं, इस कांग्रेस पार्टी के एजेंडे को उन्होंने सामने रखा। तब पीछे किसी साथी ने उन्हें बताया कि वे गलत बोल रहे हैं। तब उन्होंने इस बयान को संभालते हुए हमसे जोड़ दिया कि हम सत्ताग्रह है। मैं कहता हूं कि पूरा देश जानता है कि 70 सालों से कौन सत्ता के लिए आग्रहित था।

Next Article