For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भाजपा किसान मोर्चा : किसानों की कर्ज माफी और लम्पी बीमारी पर जताई चिंता

09:50 AM Sep 15, 2022 IST | Jyoti sharma
भाजपा किसान मोर्चा   किसानों की कर्ज माफी और लम्पी बीमारी पर जताई चिंता

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से दो दिवसीय सेन्ट्रल वेस्ट जोन के 6 राज्यों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बुधवार को अजमेर के किशनगढ़ में किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किया। इस दौरान लम्पी डिजीज और किसानों की कर्ज माफी को लेकर चिंता जताई गई। शिविर में गहलोत सरकार के खिलाफ जल्द ही बड़ा आंदोलन खड़ा करने को लेकर भी चर्चा हुई। शिविर में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर नगर हवेली, दमन दीव राज्य के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने बताया कि बैठक के शुभारम्भ से राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर ने होटल प्रांगण में प्रदर्शित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया एवं किसान मोर्चा के किए गए। कार्यों की एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से आयोजित प्रदर्शनी को देखा एवं उसकी विशेषताएं जानी।

Advertisement

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसान हितैषी

शिविर में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकु मार चाहर ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार किसान हितैषी कार्य कर रही है, किसान कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वहीं अशोक गहलोत की सरकार तुष्टीकरण, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में फंसी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री लम्पी वायरस से त्राहिमाम कर रही गोमाता व गो पालकों की सुध ना लेकर राहुल गांधी के साथ में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहें हैं यानि कि जी हुजूरी की यात्रा में शामिल हो रहे हैं। जो प्रदेश को नहीं जोड़ पाए, वो देश जोड़ने निकले हैं।

प्रदेश के किसानों से किया वादा पूरा करें गहलोत

चाहर ने कहा कि किसान कर्जा माफी के लिए बार-बार निवेदन करते हैं, लेकिन अशोक गहलोत सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। गहलोत सरकार को किसानों से किए अपने वादे को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा महंगा बिजली का बिल है। राजस्थान में डीजल पर सबसे ज्यादा वैट लगता है। इससे राजस्थान का किसान भाई कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। दलित व महिलाओ पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। फसल बीमा योजना के पोर्टल को
बन्द कर देती है, जिससे किसानों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- जयपुर में इस बार केवल ग्रीन पटाखों से ही दीपावली सेलिब्रेशन

.