होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

चुनावी मोड में भाजपा, आज से हर जिले में जनाक्रोश अभियान फेज-2 शुरू, कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन

12:12 PM Mar 15, 2023 IST | Jyoti sharma

जयपुर। राजस्थान में दिसंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों मुख्य पार्टियों ने चुनाव में बाजी मारने के लिए कमर कस ली है। बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज से जनाक्रोश अभियान निकाल रही है, बीजेपी प्रदेश संगठन की ओर से सभी जिलों में 30 मार्च तक अभियान चलेगा। जिसके तहत बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

जनाक्रोश फेज-2 की शुरूआत

इन प्रदर्शनों में प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे, जिससे इन रैलियों में जान फूंकने की जद्दोजहद की जाएगी। इससे पहले साल 2022 दिसंबर में गहलोत सरकार के 4 साल पूरे हुए थे, तब भी बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा निकाली थी। जिसमें पूरे राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों को कवर किया गया था।200 विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा निकाली गई थी, जिसकी शुरुआत जेपी नड्डा ने की थी। इस अभियान में सरकार की नीतियों के विरुद्ध लोगों को बताया गया था, शिकायत पत्र की पेटियां रखवाई गई थीं।

30 मार्च तक चलेगा अभियान

हाल ही में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की एक बड़ी बैठक हुई थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी शामिल हुए थे। इस बैठक में जनाक्रोश अभियान, वीरांगनाओं का मामला, किरोड़ी लाल के साथ कथित मारपीट मामले समेत सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, उन्हें राजस्थान के हर घर तक पहुंचनाने के बारे मे चर्चा करते हुए सभी कार्य़कर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां गिनाई गई थीं। अब आज 15 मार्च से यह जनाक्रोश अभियान शुरू हो रहा है।

Next Article