For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भाटी के लंदन दौरे पर उठे सवाल से सियासत हुई तेज, कैलाश चौधरी बोले-'भगवान करें ये बात सही ना निकले'

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि भगवान करें रविंद्र सिंह भाटी को लेकर जो बातें हो रही हैं यह सही ना निकले।
04:05 PM Apr 24, 2024 IST | BHUP SINGH
भाटी के लंदन दौरे पर उठे सवाल से सियासत हुई तेज  कैलाश चौधरी बोले  भगवान करें ये बात सही ना निकले

Lok Sabha Election 2024 : जैसलमेर-बाड़मेर संसदीय सीट से रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) के निर्दलीय चुनाव लड़ने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। हाल में भाटी के लंदन दौरे के बाद मारवाड़ की सियासत तेज हो गई हैं। भाजपा नेताओं के आरोप और सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाए जाने के बाद भाटी ने खुद जांच की मांग कर दी है। उधर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि मैंने कभी रविंद्र सिंह भाटी को टुकड़े-टुकड़े गैंग नहीं कहा है।

Advertisement

लेकिन अगर वो लंदन जाकर देश विरोधी ताकतों से हाथ मिलाते हैं तो सवाल उठेंगे ही। कैलाश चौधरी ने कहा कि अगर भाटी गलत होंगे तो जांच भी और एजेंसियां अपना काम भी करेंगी। इसमें कुछ भी अलग कहने की जरूरत नहीं है। दरअसल, यह पूरा विवाद रविंद्र सिंह भाटी के लंदन दौरे की तस्वीरें सामने आने के बाद शुरू हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें:-कैलाश चौधरी के समर्थन में कंगना रनौत का रोड शो, रविंद्र सिंह भाटी ने रोचक किया मुकाबला

कैलाश चौधरी ने जैसलमेर दौरे पर कहा था कि भगवान करें कि ये सही ना हो। इस तरह की मानसिकता हमारे लिए नुकसानदायक है। अगर ये सही निकला तो दुर्भाग्यपूर्ण है। बॉर्डर से जुड़े क्षेत्र में राष्ट्रवाद की जरूरत है। अगर जांच का विषय है तो जांच होगी।

गहलोत के आरोपों का दिया करारा जवाब

अशोक गहलोत ने हाल ही में जैसलमेर दौरे पर कहा था कि बीजेपी 400 पार नारे के साथ संविधान बदलने का भी नारा दे रही है। इसका जवाब देते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैला रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र ये कह रहे हैं कि संविधान हमारे लिए गीता, बाइबिल और कुरान जैसा है।

अगर खुद बाबा साहब अंबेडकर संविदान बदलना चाहें तो हम नहीं करेंगे। चौधरी ने कहा कि ये सब कांग्रेस की ओर से चलाया जा रहा झूठ का पुलिंदा है और राजस्थान में ये अब नहीं चलेगा।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में मचेगा सियासी तूफान! चुनाव प्रचार थमते ही गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा करेंगे बड़ा खुलासा

.