For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Mrunal Thakur : इन 5 फिल्मों में अपनी एक्टिव का लोहा मनवा चुकी हैं अभिनेत्री, शूटिंग सेट पर मनाएंगी जश्न

मृणाल ठाकुर ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज वह अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।
12:41 PM Aug 01, 2023 IST | BHUP SINGH
mrunal thakur   इन 5 फिल्मों में अपनी एक्टिव का लोहा मनवा चुकी हैं अभिनेत्री  शूटिंग सेट पर मनाएंगी जश्न

मुंबई। मृणाल ठाकुर ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने टीवी के जरिए बॉलीवुड में एंट्री ली। फिलहाल मृणाल अपने अभिनय को निखारते हुए ऊंचाईयां छू रही हैं। अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन 31 वां जन्मदिन मना रही है, लेकिन वह मूवी के सेट पर ही जन्मदिन मनाएंगी। उनका जन्म 1 अगस्त, 1992 को हुआ था। आज वह अपने जन्मदिन पर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। बता दें कि वह फिलहाल अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ तेलुगु मूवी VD13 की शूटिंग हैदराबाद में कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर बात करते हैं मृणाल ठाकुर की पांच टॉप फिल्मों के बारे में जिनसे उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-धर्मेंद्र-शबाना से लेकर शाहरुख-कैटरीना तक, नॉ किसिंग सीन पॉलिसी तोड़ बेकाबू हुए स्टार्स, इन 8 KISS सीन ने मचा दिया बवाल

'सीता रामम'

फिल्म में मृणाल ठाकुर ने पुराने स्टाइल के रोमांस को वापस लाया था। इस फिल्म को खूब प्यार भी मिला था, जिससे उनकी साउथ इंडस्ट्री में डिमांड बढ़ गई थी। उनके एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था।

'लस्ट स्टोरीज 2'

हमेशा गर्ल्स नेक्स्ट डोर वाली छवि में नजर आने वाली मृणाल लस्ट स्टोरीज 2 में उससे बिल्कुल अलग थीं। अपनी को-स्टार नीना गुप्ता और अंगद बेदी के साथ उनका शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला था। वह सिरीज में आर बाल्की के सेगमेंट का हिस्सा थीं। एंथोल्जी में इतने सारे वरिष्ठ अभिनेताओं के साथ, मृणाल के प्रदर्शन की सराहना की गई।

'जर्सी'

मृणाल ठाकुर को विद्या के रूप में देखना एक सुखद अनुभव था। एक युवा प्रेमी और पत्नी के रूप में वह बिल्कुल प्रभावशाली थीं, जो चाहती हैं कि उनके पति शाहिद कपूर घर की जिम्मेदारी उठाएं। हालांकि, स्क्रीन पर भले उनकी कम प्रेजेंस थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने रोल को बखूबी दिखाया था। मृणाल ने फिल्म में निभाए गए हर आयु वर्ग में खुद को बहुत अच्छे से निभाया।

'तूफान'

डॉ. अनन्या प्रभु के रूप में मृणाल बिल्कुल लुभावनी थीं, जिनके अपोजिट फरहान अख्तर नजर आए थे। उनके किरदार ने पूरी तरह न्याय किया और मृणाल उस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठती नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। मृणाल को अपने कॅरियर की शुरुआत में ही इंडस्ट्री के ऐसे दिग्गज के साथ काम करने का मौका मिला।

यह खबर भी पढ़ें:-RARKPK Box Office Collection Day 3 : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने संडे को की धमाकेदार कमाई, 85

'सुपर 30'

यह फिल्म मृणाल ठाकुर में अपने छोटे रोल से भी दर्शकों का दिल जीत लिए थे। फिल्म में वह एक सामान्य लड़की की भुमिका में थी जो साथ ही साथ एक क्लासिकल डांसर भी थीं। इंडस्ट्री में उनकी यह दूसरी फिल्म है लेकिन इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और क्लासिकल डांस को काफी पसंद किया गया।

.