For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 9 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज, जानिए क्या कुछ होगा विशेष

08:48 AM Sep 01, 2024 IST | Dipendra Kumawat
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 9 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज  जानिए क्या कुछ होगा विशेष
Advertisement

Moti Dungri Ganesh Mandir: जयपुर के मोतीडूंगरी स्थित श्रीगणेशजी मंदिर में गणेश जी का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान गणेश को दूध, दही और घी का अभिषेक किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। वही मंदिर में ध्वज पूजन के बाद गुम्मद पर नया ध्वज स्थापित किया गया। भगवान गणेश को अभिषेक के बाद 1008 मोदक का भोग भी लगाया गया।

भगवान गणेश का हुआ अभिषेक

मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि भगवान गणेश का 251 किलो दूध, 25 किलो बूरा, 50 किलो दही, 11 किलो शहद, 11 किलो घी से अभिषेक किया गया। साथ ही गुलाब जल, केवड़ा जल व इत्र से भगवान गणपति का अभिषेक पुष्य नक्षत्र अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद भक्तों को रक्षा सूत्र और हल्दी प्रसाद निःशुल्क वितरित किया गया।

9 दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत

इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितम्बर को मनाई जाएगी। इस को लेकर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 9 दिवसीय जन्मोत्सव की आगाज हो चुका है। मन्दिर प्रशासन के अनुसार अब 4 सितम्बर को मोदकों की झांकी सजाई जायेगी, इसमें 251-251 किलो के दो विशाल मोदक होंगे इसके अलावा 51-51 किलोग के 5 मोदक, 21-21 किलो के 21 मोदक, 1.25 किलोग्राम के 1100 मोदक और हजारों की संख्या में अन्य छोटे मोदक रखे जाएंगे।

सिंजारा और मेहंदी पूजन होगा

मन्दिर प्रशासन के अनुसार भगवान गणेश का 6 सितम्बर को सिंजारा और मेहंदी पूजन कार्यक्रम होगा। सिंजारे पर भगवान गणपति चांदी के सिंहासन पर विराजेंगे इसके साथ ही उन्हें स्वर्ण मुकुट धारण कराया जाएगा। इसके अलावा 7 सितम्बर को जन्मोत्सव, और 8 सितम्बर को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

.