होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की मौत, 16 बच्चों के सिर से उठा साया

02:37 PM May 13, 2023 IST | Sanjay Raiswal

डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर में शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। निजी बस से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो भाई गंभीर घायल हो गए। घायलों को आसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान एक भाई की शुक्रवार शाम को मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई ने भी शनिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों के शव आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखे हुए है। परिजन बस मालिक से आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। जिसके चलते पोस्टमार्टम नही हों पाया है। पुलिस समझाइश के प्रयास कर रही है।

शादी समारोह में वापस गांव लौट रहे थे दोनों…

पुलिस के अनुसार, आसपुर के ढोली गांव निवासी प्रभुलाल पुत्र सवजी ढोली व उसका बड़ा भाई नंदलाल शुक्रवार को अपने गांव ढोली से पूंजपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहीं शादी समारोह में शाम को दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान डूंगरपुर-आसपुर मार्ग पर बड़ोदा गांव के पास एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई प्रभुलाल और नंदलाल गंभीर घायल हो गए थे।

गंभीर घायल दोनों भाइयो को एंबुलेंस की मदद से आसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान छोटे भाई प्रभुलाल ने दम तोड़ दिया था। वहीं गंभीर घायल बड़े भाई नंदलाल को रेफर किया गया था, लेकिन शनिवार सुबह बड़े भाई नंदलाल की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं शनिवार सुबह परिजन अस्पताल की मोर्चरी पर एकत्रित हुए।

मृतक के परिजन कर रहे आर्थिक सहायता की मांग

मृतक के परिजन बस मालिक से आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं। जिसके चलते पोस्टमार्टम नही हों पाया है। पुलिस समझाइश के प्रयास कर रही है। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रभुलाल की 7 और मृतक नंदलाल के 9 संतान है। ऐसे में दोनों भाईयों की मौत के बाद 16 बच्चों के जीवन यापन की समस्या हो गई है।

Next Article