For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मेरा पति पी कर झगड़ता है...राजस्थानी महिला ने अंग्रेजी में की पति की चुगली, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

02:22 PM Jan 23, 2024 IST | Sanjay Raiswal
मेरा पति पी कर झगड़ता है   राजस्थानी महिला ने अंग्रेजी में की पति की चुगली  वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

जयपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर छोटी से बड़ी घटना वायरल हो जाती है। कई बार कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जिसे देखकर हमलोग सोच में पड़ जाते हैं। एक ऐसा ही पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी मजाकिया है। इसमें आप देखेंगे कि एक राजस्थानी महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए अपने पति की बुराई कर रही है।

Advertisement

अक्सर देखा जाता है कि जहां भी दो महिलाएं मिल जाती हैं, वहां गॉसिप शुरू हो जाती है। खासकर अगर दोनों शादीशुदा हैं तो ससुरालवालों की बुराई करने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसी ही दो महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो अपने पति की बुराई कर रही थी।

पारंपरिक राजस्थानी कपड़ों में दिख रही दो महिलाओं के बीच की गॉसिप ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। रेगिस्तान के धोरों के बीच खड़ी ये महिलाएं अपनी शादी-शुदा जिंदगी का दर्द बयां कर रही थी। इसमें एक महिला अपने शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात कर रही है। वहीं दूसरी महिला गौर से उसकी बातें सुन रही है। इन दोनों महिलाओं के बीच अंग्रेजी में हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद हर कोई इस महिला की अंग्रेजी सुनकर हैरान रह गया है।

महिला की अंग्रेजी सुन लोगों के उड़े होश…

आपस में बातचीत कर रही दोनों महिलाए न तो हिंदी में बात कर रही है और ना ही किसी लोकल भाषा में। हैरान कर देने वाली बात ये है कि दोनों महिलाएं अंग्रेजी में बात कर रही है। इसमें से एक महिला ने अंग्रेजी में कहा कि उसका पति शराब पीता है, उसे मारता है, पति उसके बारे में नहीं सोचता। उसकी जिंदगी अच्छी नहीं चल रही है। महिला अपने पति की सारी दास्तां अंग्रेजी में सुना रही है। सबसे मजेदार जवाब दूसरी महिला ने दिया। दूसरी महिला अंग्रेजी में या या बोलकर उसकी हां में हां मिला रही है।

महिला की बातें सुन लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया…

दोनों महिलाओं की इस चुगली भरी बातचीत का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे जमकर पसंद कर रहे हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये दोनों अंग्रेजी में बातें कर रही होंगी। इस मजेदार वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। कुछ लोग कह रहे है कि कौन कहता है कि भारत ने तरक्की नहीं की है? वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा-जिन लोगों को लगता है कि भारत पिछड़ा देश है, यहां के लोग अनपढ़ है, उनके लिए ये वीडियो अच्छा जवाब है। एक अन्य यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि ये महिला तो उससे भी अच्छी अंग्रेजी बोल रही है।

.