होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राजस्थान में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.50 करोड़ रुपये नगद, गांव के हर परिवार को भी दिया डेढ़ तोले का सिक्का

08:17 PM Mar 26, 2023 IST | Sanjay Raiswal

नागौर। राजस्थान का नागौर जिला मायरा भरने की परंपरा में एक बार फिर से चर्चाओं में है। नागौर में एक भाई ने एक बार फिर ऐतिहासिक रचने वाला मायरा भरा है। नागौर के ढींगसरा गांव (mayara in nagaur) के एक किसान परिवार के 6 भाइयों ने रायधनु गांव में अपने भांजे की शादी में बहन के 8 करोड़ 15 लाख का ऐतिहासिक मायरा (भात) भरा है। जो प्रदेश में अब तक का सबसे ऐतिहासिक मायरा बताया जा रहा है।

बैलगाड़ी के साथ नागौरी अंदाज में भरा मायरा

बहन के घर मायरा भरने आए भाईयों ने सैकड़ों बैलगाड़ी के साथ नागौरी अंदाज में मायरा भरा। बता दें कि ढींगसरा निवासी एवं पूर्व प्रधान कंवराई मेहरिया के दोहिता सुभाष गोदारा की शादी खींवसर के झालों की ढाणी निवासी संजू पालीयाल के साथ होनी है। ऐसे में रविवार को शादी से पहले भाईयों ने बहन के घर मायरा भरा। बहन भंवरी देवी के घर मायरा भरने आए भाईयों में नागौर की पूर्व प्रधान कंवराई मेहरिया के पुत्र भाजपा नेता भागीरथ मेहरिया, अर्जुनराम मेहरिया, हरिराम मेहरिया, उम्मेदराम मेहरिया, मेहराम मेहरिया व प्रहलाद मेहरिया शामिल हुए। सभी भाई कृषि कार्य के साथ ठेकेदारी का काम करते हैं।

ढींगसरा से भाईयों ने सैकड़ों बैलगाड़ी के साथ नागौरी अंदाज में मायरा भरने पहुंचे। मायरा भरने के लिए रवाना हुए तो वाहनों का करीब 2 किमी लंबा काफिला देखा गया। मायरा भरने जा रहे भाईयों के काफिले में आगे-आगे बैलगाड़ी चल रही थी। पीछे ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सजे धजे परिधानों में ग्रामीण लोकगीत भी गा रहे थे। पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता भागीरथ मेहरिया ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन के लिए दिल खोलकर भात भरा है।

8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.50 करोड़ रुपये नगद

बहन के घर मायरा भरने आए भाईयों ने बहन को 2 करोड़ 21 लाख रुपए नकद दिए। 1 किलो 105 ग्राम सोना और 14 किलोग्राम चांदी दिया। इसके अलावा बहन को मायरे में 100 बीघा जमीन, 50 लाख रुपये का एक प्लॉट भी दिया। वहीं गेंहू से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली बहन के मायरे में दी। इन सभी की अनुमानित राशि 8 करोड़ 15 लाख रुपये पहुंच गई है। वहीं गांव के हर परिवार को डेढ़ तोला चांदी का सिक्का दिया। बहन के घर मायरा भरने के बाद यह नागौर समेत प्रदेश का पहला ऐतिहासिक मायरा कहा जा रहा है।

10 दिन पहले भरा था 3.21 करोड़ रुपए का मायरा

बता दें कि 10 दिन पहले नागौर में ऐसा ही मायरा भरा था। जायल क्षेत्र के बुरड़ी गांव के एक किसान परिवार के तीन भाइयों (हरेंद्र, रामेश्वर और राजेंद्र) ने अपनी भांजी की शादी में 3.21 करोड़ रुपए का मायरा भरा था। बुरड़ी गांव के भाईयों ने बहन के मायरे में 81 लाख रुपए कैश दिए थे। जब उन्होंने पंच-पटेलों के बीच 81 लाख रुपए के अलावा साढ़े 16 बीघा खेती की जमीन के कागजान, नागौर रिंग रोड पर करीब 30 लाख रुपए का प्लॉट, 40 तोला सोना और 1 किलो चांदी के गहने और धान से भरी ट्रैक्टर-टॉली सौंपी थी। इसके अलावा मामाओं ने अपनी भांजी को एक स्कूटी भी गिफ्ट में दी। वहीं रविवार को ढींगसरा में 8 करोड़ के भरे गए इस मायरे ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Photo Credit :- श्री बालाजी स्टूडियो, गुढ़ा भगवान दास

Next Article