होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

खुल गया राज, इस शख्स को डेट कर रही हैं भूमि पेडनेकर!, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ खूब घूम रही हैं। हाल उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ये कपल नजर आ रहा है।
05:07 PM Jul 07, 2023 IST | BHUP SINGH

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कई बार उन्हें अपने लुक की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इस बीच वह अपने रिलेशनिशप को लेकर खूब सुर्खियों बटोर रही हैं। एक्ट्रेस और बिल्डर यश कटारिया के रिश्ते में होने की अफवाहे उड़ रही हैं। कहा जा रहा है दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं इस बीच रूमर्ड कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें भूमि पेडनेकर के साथ यश कटारिया नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से नयनतारा का लुक हुआ लीक, जानें वायरल फोटो के पीछे की सच्चाई

भूमि और यश का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भूमि पेडनेकर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ बांद्रा के एक कैफे से बाहर निकलती हुई नजर आ रही है। भूमि के साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी नजर आईं। अपने कार में बैठकर रवाना होने से पहले भूमि पेडनेकर खुशी-खुशी पैपराजी के सामने पोज देते हुए दिख रही हैं। भूमि ने इस दौरान ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है और बालों को खुला रखा है। इसके साथ ही उन्होंने हल्का मेकअप भी किया है। वहीं एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया भी ब्लैक टी शर्ट पैंट में नजर आ रहे हैं। यानी यह कपल लगभग मचिंग कपड़े पहने नजर आया।

अभी तक कबूल नहीं किया है प्यार

भूमि पेडनेकर और यश कटारिया ने अभी रिश्ते में होने की बात स्वीकार नहीं की है। लेकिन इस बीच दोनों कई बार साथ आउटिंग पर नजर आए हैं। ना ही इस कपल ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहो का खंडन किया है। बता दें कि यश कटारिया एक प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन हैं, जो कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के भी काफी करीब हैं। इससे पहले भी भूमि और यश को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें:-बॉलीवुड के वो 5 सुपरस्टार एक्टर जिनका शादी के बाद रहे दूसरी महिला से संबंध

किसी ने की तारीफ किसी ने उड़ाया मजाक

भूमि और यश कटारिया एक साथ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस एक्ट्रेस की खूब क्लास लगा रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे फैंस भी है जो इस कपल की तारीफ कर रहे हैं। अगर भूमि पेडनेकर के फिल्मी कॅरियर की बात करें तो वह आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ओर सुधीर मित्रा के साथ फिल्म 'अफवाह' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'भीड़' में भी दिखाई दी थी।

Next Article