होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

लाइव इवेंट में सिंगर को लगी गोली, ज्यादा खून बहने से स्टेज पर ही हुईं बेहोश, जानें अब कैसी है हालत

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को एक लाइव इवेंट में गोली लग गई और ज्यादा खून बहने के चलते वह स्टेज पर ही बेहोश होकर गिर गईं।
01:48 PM Jun 01, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। लाइव इवेंट्स में कई बार कलाकारों के लिए मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं। ऐसा ही एक नजारा भोजपुरी इंडस्ट्री में देखने को मिला। दरअसल, एक मशहूर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय (Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay) के साथ बड़ा एक्सीडेंट हो गया। उन्हें एक इवेंट के दौरान गोली लग गई है। इस हादसे के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई अन्य भी घायल हो गए। लेकिन सिंगर की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-जून का महीना होगा फिल्म लवर्स के काफी खास, इस महीने रिलीज होगी ये बड़ी फिल्में

पैर में लगी गोली

हुआ यूं कि भोजपुरी सिंगर एक धार्मिक कार्यक्रम में स्टेज परफॉर्मेंस देने पहुंची थीं। उनकी परफॉर्मेस के दौरान वहां जमा हुई भीड़ इतनी खुश हुई कि हवा में फायरिंग करने लगी। इस दौरान एक गोली आकर सिंगर के पैर में लगी और वह स्टेज पर ही गिर गई और बेहोश हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Bigg Boss OTT: अंजलि अरोड़ा से लेकर पूनम पांडे तक, बिग बॉस ओटीटी में हुडंग मचाएंगे ये सितारे

कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्यादा खून बहने के चलते सिंगर स्टेज पर ही बेहोश होकर गिर गई थीं। उनकी ये हालत देखकर कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सिंगर के पैर का ऑपरेशन कर गोली को निकाल दिया गया है। फिलहाल वो अस्पताल में एडमिट हैं और खतरें से बाहर हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर निशा उपाध्याय की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वो अस्पताल के बिस्तर पर लेटी दिखाई दे रही हैं।

Next Article