For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, आकांक्षा का आखिरी वीडियो हुआ वायरल, इस शख्स के साथ था अफेयर

03:15 PM Mar 26, 2023 IST | Sanjay Raiswal
भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड  आकांक्षा का आखिरी वीडियो हुआ वायरल  इस शख्स के साथ था अफेयर

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे के सुसाइड करने की खबर सामने आई है। यूपी के बनारस के सारनाथ में स्थित सोमेंद्र होटल के कमरे में आकांक्षा फंदे पर झूलती हुई मिली। आकांक्षा का आज ही सुबह सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना ‘ये आरा कभी नहीं हारा’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। खबर के लिखे जाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 7 लाख 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऐसे में आकांक्षा दुबे के अचानक सुसाइड करने से किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं आकांक्षा…

बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। आकांक्षा आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। समर सिंह के साथ उनकी जोड़ी आकांक्षा के फैंस को खूब पसंद करते थे। बता दें कि आकांक्षा ने वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। फरवरी 2023 के वैलेंटाइन डे पर, आकांक्षा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने को-एक्टर समर सिंह के साथ एक फोटो शेयर किया। इसमें उन्होंने कैप्शन में हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा। आकांक्षा ने समर के साथ फोटोज को शेयर करने के साथ ही उन्हें वैलेंटाइन्स डे विश किया। विश करने के साथ ही आकांक्षा ने प्यार का इजहार भी कर दिया था। उन्होंने पहले पोस्ट में समर सिंह को ‘हबी’ बताया था।

25 साल की आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत व टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। आकांक्षा ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। ऐसे में उनके सुसाइड करने की खबर पर विश्वास करना वाकई मुश्किल है। फिलहाल, आकांक्षा के सुसाइड करने के पीछे कि क्या वजह रही इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है।

आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो हुआ वायरल…

बता दें कि सोशल मीडिया पर आकांक्षा दुबे एक्टिव रहती थीं। वह सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती थीं। सोशल मीडिया पर आकांक्षा की पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर फैन्स प्यार लुटाते थे। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आकांक्षा दुबे का आखिरी पोस्ट करीब 18 घंटे पुराना है करीब, जिस में वो डांस करते नजर आ रही हैं।

यूपी के भदोही की रहने वाली थीं आकांक्षा

आकांक्षा दुबे यूपी के भदोही की रहने वाली थीं। आकांक्षा दुबे यूपी की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। उत्तर प्रदेश के अलावा आकांक्षा की पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

आकांक्षा ने ऐसे की थी कैरियर की शुरुआत…

आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को देखकर लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद आकांक्षा की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही चली गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।

इन म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं आकांक्षा दुबे…

बता दें कि आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो ‘तू जवान हम लइका’ से की थी। इंटरनेट पर आकांक्षा का यह वीडियो जबदरस्त हिट साबित हुआ। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के कई फेमस सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

.