For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Bharat Jodo Yatra : एक दिन नारी शक्ति के नाम, आज यात्रा में सिर्फ महिलाएं शामिल, देखें तस्वीरें

11:30 AM Jan 09, 2023 IST | Jyoti sharma
bharat jodo yatra   एक दिन नारी शक्ति के नाम  आज यात्रा में सिर्फ महिलाएं शामिल  देखें तस्वीरें

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में निकाली जा रही है। आज इस यात्रा का 114वां दिन है। इस समय यह यात्रा कुरुक्षेत्र से अंबाला तक निकाली जा रही है। आज यह यात्रा खानपुर कोलियां से मोहरा मौलाना तक निकाली गई। आज इस यात्रा में सिर्फ महिलाओं की भागीदरी रखी गई है। इस यात्रा में आज राहुल गांधी महिला शक्ति के साथ कदमताल मिलाते नजर आए। आप भी ये तस्वीरें देखिए।

Advertisement

हरियाणा से पहले राहुल गांधी राजस्थान, केरल और तमिलनाडु में भी एक दिन सिर्फ महिलाओं के साथ यह यात्रा निकाल चुके हैं।

राहुल गांधी की यह यात्रा अब तक 52 जिलों और 10 राज्यों में निकल चुकी है। अभी इस यात्रा को 244 किमी की दूरी तय करनी है।

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज है। इससे पहले यह राहुल गांधी राजस्थान यात्रा समाप्त करने के बाद सीधे हरियाणा में गए थे यहां पर दो दिन यात्रा निकालने के बाद वे दिल्ली रवाना हो गए थे।

राहुल गांधी की यह यात्रा अंबाला से पंजाब के पठानकोट में प्रवेश करेगी और पठानकोट से होते हुए जम्मू जाएगी।

.