होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Bharat Jodo Yatra : टी ब्रेक के लिए ठहरी भारत जोड़ो यात्रा, देखिए अब तक की यात्रा की शानदार तस्वीरें

02:04 PM Dec 07, 2022 IST | jyoti-sharma

राजस्थान में आए हुए भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। कल से यह यात्रा कोटा में निकाली जा रही है। आज इस यात्रा ने काल्याखेड़ी से मंडाना तक का सफर तय किया। इस वक्त यात्रा अपने टी ब्रेक पर है। दोपहर साढ़े 3 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी जो मंडाना से लाडपुरा की ओर चलेगी। शाम साढ़े 6 बजे के आस-पास यह यात्रा लाडपुरा पहुंच जाएगी। वहीं हम इस यात्रा की आपको कुछ शानदार झलकियां दिखा रहे हैं।

राहुल गांधी की यह यात्रा राजस्थान में कुल 16 दिन तक रुकेगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस में आज ही यह जानकारी दी है।

राहुल गांधी की इस यात्रा में राजस्थान के सभी रंग खिल रहे हैं। राजस्थानी वेशभूषा में लोग यहां अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर रहे हैं।

राजस्थान के लोककलाकारों ने भी आज भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मुलाकात की। संगीत के जरिए उन्होंने अपने देस में पधारे राहुल गांधी का स्वागत किया।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि लोग किस कदर भारत जोड़ो यात्रा के लिए उत्साहित हों। इस पर आज पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भी कहा था कि मैंने लोगों में जो उत्साह और प्यार यात्रा के लिए राजस्थान में देखा वैसा कहीं नहीं देखा।

बता दें कि अभी तक इस भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी करीब  76 संस्थाओं से यात्रा में मुलाकात कर चुके हैं और 190 संस्थानों के प्रतिनिधि राहुल गांधी के साथ यात्रा में चले हैं।

यह तस्वीर अब तक की सबसे चर्चित रही है। इस फोटो में राहुल गांधी झालावाड़ के भाजपा कार्यालय के सामने जब गुजर रहे थे तो भाजपा पदाधिकारी मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे, जवाब में राहुल गांधी ने यह फ्लाइंग किस दे दिया।

राहुल गांधी की यात्रा का क्रेज राजस्थान के लोगों में किस कदर छाया हुआ है, वह इस तस्वीर से साफ पता चलता है।

Next Article