होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Bharat Jodo Yatra : सर्किट हाउस में राहुल गांधी ने की बैठक, सरकार को दिया धन्यवाद

10:54 PM Dec 19, 2022 IST | jyoti-sharma

Bharat Jodo Yatra : अलवर के मालाखेड़ा में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की महारैली हुई थी। इस महारैली में आज राजनीति के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हुए थे। वहीं रैली के बाद शाम को राहुल गांधी अलवर के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कैबिनेट के आला मंत्री मौजूद थे। यहां राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे रुके और नेताओं से बातचीत की।

17 नेताओं के साथ किया भोजन

इसके बाद सर्किट हाउस में ही राहुल गांधी ने सभी के साथ भोजन किया। जिसमें 17 लोग शामिल थे। जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयराम रमेश ,पवन खेड़ा, टीकाराम जूली ,भंवर जितेंद्र सिंह ,शकुंतला रावत ,केसी वेणुगोपाल शामिल थे। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने इस यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही राजस्थान सरकार का इस स्वागत सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया कि राजस्थान में यात्रा बहुत अच्छी तरीके से संपन्न हुई।

बता दें कि मालाखेड़ी में हुई इस महारैली को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया था।पायलट ने कहा कि यह यात्रा में हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रही है और इस यात्रा का मुख्य मकसद है कि जो देश में हालात हैं उन हालातों का ध्यानाकर्षण किया है और वह मुद्दे पूरी तरह प्रासंगिक हैं।

केंद्र से जवाब मांगने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी में

पायलट ने कहा कि देश में जिस तरह टकराव की स्थिति बनी हुई है, घृणा और नफरत का माहौल है। उन सब मुद्दों को लेकर और जनता में करुणा का भाव पैदा करने के लिए उस पैगाम को लेकर राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं। राजस्थान में इस यात्रा के स्वागत का पूरा रिकॉर्ड तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जवाब मांगने की अगर हिम्मत है तो सिर्फ राहुल गांधी में है। इस यात्रा के दौरान कभी भी नकारात्मक बातें नहीं की गई। वह हमेशा अमन और चैन प्यार और मोहब्बत की बातें करते हैं। पायलट ने कहा कि आज बेरोजगारी को लेकर युवाओं में आक्रोश है। महंगाई से आमजन त्रस्त है। किसान परेशान हैं।

यह भरतरी बाबा की तोपोभूमि है- जितेंद्र सिंह

इस सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भरतरी बाबा की तपोभूमि है। जहां भरतरी जी राजपाट छोड़कर तपस्या में लीन हो गए थे और पूरा जीवन सेवा में लगा दिया था। उसी तरह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आम लोगों से जुड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं कोईडी, इनकम टैक्स रेट डालकर डरा रही है। लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी बिल्कुल भी डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने पानी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पानी के नाम पर राजनीति कर रही है। ईआरसीपी योजना का काम अटका हुआ है लेकिन उन्होंने इस बात को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह अपने संसाधनों से इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे।

लोकतंत्र का दबाया जा रहा है गला- डोटासरा

रैली को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है और इसी के आधार पर सत्ता की फसलें काटी जा रही हैं। लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है। अगर इनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए हिम्मत बने तो राहुल गांधी बने हैं। केंद्र के पास ना रोजगार का विजन है, ना महंगाई का विजन है। इन के राज में रोजगार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, महंगाई बढ़ती जा रही है।

बता दें कि इससे पहले राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली और शकुंतला रावत ने स्वागत भाषण दिया था और कार्यक्रम का संचालन टीकाराम जूली ने किया। कार्यक्रम के अंत में अलवर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया था।

Next Article