For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

लोहड़ी उत्सव के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ लाढ़ोवाल से हुई शुरू, यात्रा में तिरंगा लेकर चले पार्टी के समर्थक

10:48 AM Jan 14, 2023 IST | Supriya Sarkaar
लोहड़ी उत्सव के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ लाढ़ोवाल से हुई शुरू  यात्रा में तिरंगा लेकर चले पार्टी के समर्थक

लुधियाना । भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के विराम के बाद एक बार फिर पंजाब से शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में आज सुबह 7 बजे से यात्रा शुरू हुई। दरअसल लोहड़ी के अवसर पर यात्रा एक दिन के विराम पर थी। इसके बाद यात्रा आज सुबह पंजाब के लाढ़ोवाला से शुरू हुई। बता दें कि यात्रा ने पंजाब में मंगलवार को प्रवेश किया था।

Advertisement

इसके बाद यात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ था। इस दौरान कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद मनीष तिवारी, गुरजीत सिंह औजला, कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला और पार्टी के अन्य नेताओं ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

भीषण ठंड में यात्रा कर रहे पदयात्री  

इन दिनों उत्तरी भारत में भीषण सर्दी पड़ रही हैं। वहीं भयकंर ठंड के बावजूद सैकड़ों लोग पदयात्रा में शामिल हुए। वहीं पार्टी के कई समर्थक यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर चले। पूरे दिन यात्रा करने के बाद यह यात्रा कपूरथला में फगवाड़ा के मेहत गांव के पास रात्रि विश्राम करेगी।

30 जनवरी को समाप्त होगी यात्रा 

भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। इसके बाद केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश से होती हुई यात्रा पंजाब राज्य में पहुंची है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी। जहां राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे।

(Also Read- राहुल का जनता के नाम पत्र: यात्रा ने मुझे सिखाया, हक की लड़ाई में कमजोरों की बनना है ढाल)

.