For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी को मिल रहा अपार जनसमर्थन, 2024 में जीतेगी कांग्रेस - खड़गे

04:46 PM Dec 19, 2022 IST | jyoti-sharma
bharat jodo yatra   राहुल गांधी को मिल रहा अपार जनसमर्थन  2024 में जीतेगी कांग्रेस   खड़गे

Bharat Jodo Yatra : अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की आज महारैली आयोजित की गई है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। इस जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा  कि राहुल गांधी ने शांति, सद्भाव के विचार को पार्टी में लाकर इसका अनुष्ठान करने का जो काम किया है। हमारे नेता राहुल गांधी जो संदेश लेकर कन्याकुमारी से निकले हैं वो आज पूरे देश में  डंका बजा रहा है। राहुल गांधी को जो आज लोगों का समर्थन मिल रहा है, इसे देखकर मुझे खुशी हो रही है और ऐसा लगता है कि कांग्रेस 2024 के चुनावों में जरूर जीतेगी।

Advertisement

चीन-भारत सीमा पर सरकार पर बोला हमला

खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार आज देश को बांट रही है। आज चीन-भारत सीमा पर क्या स्थिति है। राहुल गांधी ने यहां पर जोरदार तरीके से इस मामले में अपनी बात रखी और कई सवाल खड़े किए। भाजपा बस बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन सीमा पर क्या हो रहा है वो नहीं बताते। आज चीन की सेना हमारी सीमा में घुस रही है और यहां ये लोग कह रहे हैं कि यहां कोई नहीं आया। सदन में वो चर्चा तक के लिए तैयार नहीं है। हमने इनसे कई बार कहा कि हम इस मुद्दे पर बात करना चाहते हैं हमारे नोटिस देने के बाद भी वे तैयार नहीं होते।

देश में लोकतंत्र खत्म कर रही है केंद्र सरकार

खड़गे ने कहा कि सरकार कहती है कि चर्चा की आवश्यकता नही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक पेज का बयान दे गए। लेकिन एक सवाल का जवाब तक नहीं दिया। हमारे सवालों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। हम सभी इस देश की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लेकिन वे चर्चा से भाग रहे है। ये सरकार बस बात ही करती है लेकिन यह लोकतंत्र को खतम कर रही है। लोगों के अधिकारों को खत्म कर रही है। केंद्रीय एजेंसिय़ों का उपयोग कर सभी को डरा रही है, वो तो कांग्रेस का डराने की कोशिश कर रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने इस देश के लिए बलिदान दिया है।

आजादी से पहले के हालात लाने की कोशिश में भाजपा

लखीमपुर खीरी के मामले को लेकर उन्होंने कहा  यह सरकार इतनी संवेदनहीन है कि एक मंत्री के बेटे ने गाडी से 7 किसानों को कुचल दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला ठंडे बस्ते में चला गया। खड़गे ने कहा  कि आज भाजपा वैसे काम कर रही है जिससे आजादी से पहले के हालात देश में आ जाएं। अगर आप कमजोर पड़े तो ही दूसरा उसका फायदा उठा पाएगा। इसलिए आप मजबूत रहिए। आपको इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने का संकल्प लीजिए।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के लिए खुशखबरी, सिर्फ 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, सीएम गहलोत ने किया ऐलान

.