For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भारत जोड़ो यात्रा को कश्मीर में ‘खतरा’, सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को पैदल न चलने की दी सलाह

10:48 AM Jan 17, 2023 IST | Jyoti sharma
भारत जोड़ो यात्रा को कश्मीर में ‘खतरा’  सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को पैदल न चलने की दी सलाह

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 122 वां दिन है। य़ात्रा आज पंजाब के होशियारपुर पहुंच गई है और वहां से टांडा के लिए रवाना भी हो गई है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के लिए अब सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में खतरे का अलर्ट दे दिया है। इसके लिए एजेंसियों ने राहुल गांधी को कश्मीर में पैदल यात्रा न निकालने तक की सलाह दे दी है।

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों तैयार कर रहीं कश्मीर में यात्रा का रोडमैप

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एजेंसियों ने एक विस्तृत रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को कुछ संवेदनशील जगहों पर पैदल न जाकर गाड़ी से यात्रा निकालने की तैयारी की हुई है। हालांकि सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इसे लेकर एक व्यापक समीक्षा चल रही है। पूरा रोडमैप बनने के बाद राहुल गांधी को इसे सौंप दिया जाएगा। दूसरी तरफ राहुल गांधी की तरफ से यह पुख्ता नहीं हुआ है कि वे सुरक्षा एजेंसियों के इस रोजमैप को स्वीकार किया है या नहीं, इसलिए अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि राहुल गांधी कश्मीर में पैदल ही चलेंगे या कार से यात्रा पूरी करेंगे।

30 जनवरी को कश्मीर में समाप्त होगी यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को कश्मीर पहुंच जाएगी। 26 जनवरी को लालचौक पर राहुल गांधी तिरंगा लहराएंगे जहां इस यात्रा का समापन होगा। यात्रा के पूरी होने पर 30 जनवरी को एक विशाल रैली भी कश्मीर में ही की जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा।

11 राज्यों से गुजर चुकी है यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब में प्रवेश फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से हुआ था। यहां पर भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरीश चौधरी और राजकुमार चब्बेवाल के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बता दें कि यह यात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से गुजर चुकी है।

.