होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

भारत जोड़ो यात्रा का हुआ समापन, बर्फबारी के बीच राहुल गांधी और अध्यक्ष खड़गे ने फहराया तिरंगा

12:04 PM Jan 30, 2023 IST | Jyoti sharma

135 दिन बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू में समापन हो गया। यहां स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कई संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यात्रा के समापन के अवसर पर शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक रैली भी प्रस्तावित है। जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे। बता दें कि इस समापन समारोह में 20 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल हुए हैं। जो कि एक विपक्षी एकजुटता का संदेश दो रहा है। बर्फ की चादर से ढक चुके श्रीनगर में आयोजित इस रैली में कई विपक्षी दलों के नेताओं और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। हालांकि कुछ प्रमुख विपक्षी दलों की मौजूदगी को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।  

राष्ट्रगीत गाकर फहराया तिरंगा

राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी इस समापन समारोह में शामिल हुई। समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सभी नेताओं ने पहले राष्ट्रगीत गाया जिसके बाद तिरंगा फहराया गया। बता दें कि राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तब उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहा था कि विपक्ष में मतभेद जरूर हैं, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी  और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ एक साथ खड़े हैं और लड़ेंगे।

इन दलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

वहीं आज हो रही इस रैली में नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी यानी पीडीपी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यानी माकपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी राकांपा, शिवसेना, द्रविड़ मुनेत्र कणगम यानी द्रमुक और कुछ अन्य दलों के नेता और प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। तो सपा, टीएमसी और बसपा जैसी पार्टियों के प्रतिनिधि इस समारोह में शामिल नहीं हुए हैं।

135 दिन बाद हुआ यात्रा का समापन

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का 135 दिनों के बाद समापन हो रहा है। यह यात्रा 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में संपन्न हुई। सात सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा देशभर के विभिन्न राज्यों के 75 जिलों से होकर गुजरी है। तो अब 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी शुरु हो गया है।

Next Article