होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Bharat Jodo Yatra : यात्रा के 100 दिन पूरे...शामिल हुए थे ये सेलिब्रिटी

01:17 PM Dec 16, 2022 IST | jyoti-sharma

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की यात्रा का आज 100 वां दिन है। यह यात्रा 7 दिसंबर को तमिलनाडु की कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जो अभी तक 7 राज्यों में से गुजर चुकी है। अभी यह यात्रा आंठवें राज्य राजस्थान में है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता इस दिन को बेहद भव्य तरीके से मना रहे हैं। जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आज एक शानदार कॉन्सर्ट होगा। जिसमें राहुल गांधी सहित सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और सभी कांग्रेस मंत्री विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं हम आपको आज भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जो इस यात्रा की लोकप्रियता को और ज्यादा बढ़ा देती हैं।

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुई थीं। 1 दिसंबर को जब यात्रा मध्य प्रदेश में थी। तब वे यात्रा में आई थीं।

जब भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में थी, तब राहुल गांधी से मिलने मशहूर टीवी अभिनेत्रा रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भी आई थीं। उन्होंने यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाए।

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेता सुशांत सिंह भी नजर आ चुके हैं। जो उस वक्त काफी सुर्खियों में छाए थे।

भारत जोड़ो यात्रा में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट भी शामिल हुई थीं। उन्होंने यहां राहुल गांधी के साथ भी मुलाकात भी की और उनके साथ कदमताल भी की।

अभिनेत्री रिया सेन राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। तब रिया सेन की राहुल गांधी के साथ मुलाकात जमकर हाइलाइट हुई थी।

यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा का 100वां दिन: दौसा पहुंचे राहुल गांधी, बैंडबाजे के साथ किया स्वागत

Next Article