For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

डीजल इंजन की इस SUV में बैठ सकते हैं 7 लोग, बिंदास कहीं भी खेतों में चलाओ सरपट दौड़ती है

महिंद्रा बोलेरो एक ऐसी एसयूवी है जो फिलहाल काफी डिमांड में है और यह सारी खूबियों से लैस है। महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) देश की सबसे पॉपुलर एसयूवी गाड़ियों में से एक है।
05:30 PM May 13, 2023 IST | BHUP SINGH
डीजल इंजन की इस suv में बैठ सकते हैं 7 लोग  बिंदास कहीं भी खेतों में चलाओ सरपट दौड़ती है

नई दिल्ली। देश में एसयूवी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। लोग 7 सीटर गाड़ियों को काफी पसंद कर रहे हैं। लोग पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच डीजल की गाड़ियों को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन अगर आपको एक ही गाड़ी में सारी सुविधा और खूबियां मिल जाए तो सोने पे सुहागा हो जाएगा ना! वो भी 10 लाख रुपए से कम में। महिंद्रा बोलेरो एक ऐसी एसयूवी है जो फिलहाल काफी डिमांड में है और यह सारी खूबियों से लैस है। महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) देश की सबसे पॉपुलर एसयूवी गाड़ियों में से एक है। यह अपनी टॉल बॉडी और मजबूत बनावट के लिए पहचाना जाता है। इस गाड़ी में सिर्फ एक इंजन ऑप्शन है जो कि 1.5 का डीजल इंजन है। बोलेरो में सात लोगों के बैठने की क्षमता होती है जो इसे एक परिवार गाड़ी बनाती है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-ना रेजिस्ट्रेशन और ना नंबर प्लेट का झंझट, सिर्फ 5.35 लाख रुपए में खरीदे टाटा नेक्सॉन

9.78 लाख से शुरू होती है बोलेरो की कीमत

महिंद्रा बोलेरो के बेस वेरिएंट B4 की एक्स शोरूम कीमत 9.78 लाख रुपए से शुरू होती हैं जबकि इसके टॉप वेरिएंट B6 OPT की कीमत 10.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। इस गाड़ी में स्टील व्हील्स होते हैं जो न केवल सुरक्षित बल्कि सस्ते भी होते हैं। यह शहरों से ज्यादा गावों में चलती है। यह एक ऑफरोड़ गाड़ी है।

बोलेरो का डायमेंशन

मंहिद्रा बोलेरो की डायमेंशन बड़ी होती है इसलिए इसे अच्छी रोड प्रजेंस मिलती है। यह गाड़ी 3995mm लंबी, 1745mm चौड़ी और 1880mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2680mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 183mm का है। यह पीछे की सीट में बेहतर लेगरूम भी प्रदान करता है और इसमें 384 लीटर का बूट स्पेस भी होता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Mahindra Thar खरीदनी है तो इतनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, जानें पूरा प्रोसेस

बोलेरो का इंजन

महिंद्रा बोलेरो निश्चित रूप से एक बेहतरीन गाड़ी है, जिसमें समय के साथ कुछ बदलाव हुए हैं। नई बोलेरो में 1.5 लीटर का डीजल इंजन होता है जो 76bhp और 210 Nm टोर्क के साथ आता है।

बोलेरो के टॉप फीचर्स

रियर डीफॉगर
हलोजन फॉग लैंप (फ्रंट)
रियर वाइपर और वॉशर
सीट बेल्ट रिमाइंडर
ABS
रियर पार्किंग सेंसर
इंजन इम्मोबिलाइज़र
ड्राइवर एयरबैग

.