होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Benefits of Grapes: इस मौसम अपनी सेहत को अंगूर के सेवन से बनाए दुरुस्त, जाने किस अंगूर हैं क्या लाभ

03:44 PM Feb 23, 2023 IST | Prasidhi

Benefits of Grapes: ये मौसम फलों में अंगूर का है, हर फल की दुकान पर इस वक्त सबसे ज्यादा अंगूर बिक रहे हैं। अब हम जब भी दुकान जाते हैं तो हमे दो तरह के अंगूर नजर आते हैं, एक हरे और काले। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही प्रजाती के होने के बावजूद दोनों तरह के अंगूरों के गुण बेहद अलग होते हैं। चलिए आज दोनों के गुणों के बारे में जानते हैं।

क्या हैं काले अंगूर के फायदे

Benefits of Grapes: डायबिटीज में है असरदार

अगर आपको अंगूर खाना पसंद है और आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए काले अंगूर बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल, काले अंगूरों में एंटी-डायबिटिक तत्व होते हैं, ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद सहायक होते हैं। काले अंगूरों में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो केमिकल शरीर में इंसुलिन लेवल को बढ़ने से रोकता है।

दिल का रखे ख्याल

आपके दिल का ख्याल रखने के लिए काले अंगूर काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। काले अंगूरों में मौजूद पोटैशियम और साइटोकेमिकल्स जैसे तत्व दिल की स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला पॉलीफेनोल्स ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए हैं वरदान

अगर आप अपनी आंखओं की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो काले अंगूरों का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, काले अंगूर में पाए जाने वाले तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने मददगार होते हैं। एक रिसर्च में सामने आया है कि काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल तत्व एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-एपोप्टोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होते हैं।

Benefits of Grapes: हरे अंगूर के फायदें

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

हरे अंगूर आपके इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इनमें विटामिन सी पाया जाता है जो की शरीर में से बीमारियों को हटाने में काफी मददगार होता है। अंगूर का सेवन आपके शरीर को लंबे समय तक तंदूरुस्त रख सकता है।

ब्लड प्रेशर में है कामगार

Benefits of Grapes: अंगूर खाने से आप अपने शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं। हरे अंगूर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

भरपूर मात्रा में है फाइबर

माना जाता है कि हरे अंगूरों का पाचन पर लाभकारी प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इनमें उच्च मात्रा में आहार फाइबर होता है जो नियमित मल त्याग को बढ़ावा देने और कब्ज को रोकने में मदद करता है।

Benefits of Grapes: बाल और नाखूनों को रखे तंदुरुस्त

अंगूर में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है इस कारण से ये हमारे बलों और नाखूनों को तंदुरुस्त रखने में मदद कर सकता है।

Next Article