होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Barmer Lok Sabha Election Result 2024: बाड़मेर लोकसभा सीट पर रविंद्र सिंह भाटी साख दांव पर, उम्मेदाराम बेनीवाल आगे

Barmer Lok Sabha Election Result 2024: राजस्थान में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं। पहले राउंड के रूझानों में कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं।
10:04 AM Jun 04, 2024 IST | BHUP SINGH

Barmer Lok Sabha Election Result 2024: जयपुर। राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां से कांग्रेस के उम्मेदाराम मैदान में है तो भाजपा से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी मैदान में है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा और कांग्रेस के नाक में दम कर रखा है। मंगलवार सुबह शुरू हुए रूझानों से पहले रविंद्र सिंह भाटी के जीतने के अनुमान लगाए जा रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि रविंद्र सिंह भाटी की वजह से भाजपा को नुकसान हो सकता है। लेकिन इस बीच कांग्रेस के उम्मेदाराम भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी पर भारी पड़ रहे हैं और रूझानों में आगे चल रहे हैं।

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम

अगर साल 2019 के लोकसभा चुनाव के रिजल्ट की बात करें तो बाड़मेर से बीजेपी के कैलाश चौधरी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 8,46,526 वोट मिले थे। कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को 5,22,718 वोटों के साथ हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा नोटा को जनता ने 18,996 वोट दिए थे।

2014 के चुनाव परिणाम

साल 2014 लोकसभा चुनाव में बाड़मेर लोकसभा सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कर्नल सोनाराम चौधरी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 4,88,747 वोट मिले थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह को 4,01,286 वोट मिले थे। वहीं 2,20,881 मतों के साथ कांग्रेस सांसद हरीश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे।

Next Article